आपकी वजह से कोई मुस्कुराए, ऐसा पर्यावरण दिवस रोज आए

Spread the love

ब्यूरो : सुनील चिंचोलकर, बिलासपुर छत्तीसगढ़

     आपकी वजह से कोई मुस्कुराए, ऐसा पर्यावरण         दिवस रोज आए

  एक पौधा लगाकर अपने जीवन का कर्ज अदा करें:     चंद्रकांति नागे

चारामा, कांकेर:  नई उड़ान फाउंडेशन की डायरेक्टर उषा शर्मा के मार्गदर्शन में कांकेर जिला कॉर्डिनेटर हिमांशु ब्यूटी पार्लर एकेडमी की संचालिका चंद्रकांति नागे ने अपने अधीनस्थ प्रशिक्षु कार्यकर्ताओं व सहयोगी मित्रों के साथ अपने प्रशिक्षण केंद्र व शहर के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया। अनुविभागीय दंडाधिकारी राजस्व राहुल रजक एवं उनके स्टाफ के साथ तहसील कार्यालय स्थित गार्डन में एक आंवले का पौधा रोपा गया। आदर्श पुलिस थाना चारामा के थाना प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी व स्टाफ के साथ थाना परिसर में आंवले और छायादार पौधे रोपे गये। इस अवसर पर स्टाफ के साहू उप निरीक्षक, पटेल सहायक उप निरीक्षक, प्रशांत नारंग जिला न्यायालय कांकेर और कर्मचारी उपस्थित रहे। हिमांशु ब्यूटी पार्लर अकादमी एवं सिलाई सेंटर की संचालिका चंद्रकांति नागे ने इस अवसर पर कहा कि जीवन प्रकृति का दिया अनमोल उपहार है। हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर अपने जीवन का कर्ज जरूर अदा करे। कार्यक्रम में प्रशिक्षु कार्यकर्ता प्रमिला साहू, अन्नू शोरी, दीपिका जुरी, काजल मांडवी, माहेश्वरी नेताम, रामेश्वरी, जया सचदेवा, आरती नेताम, सुधा भूतड़ा दिव्या देवांगन एवं सहयोगी मित्र गोपाल दुर्गासी, उत्तम साहू , धर्मेंद्र साहू, गौ सेवक आदि उपस्थित थे। चंद्रकांति नागे ने अपनी ओर से सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    शाहबाद के जंगल को बचाने जुटे स्थानीय नागरिक।

    Spread the love

    Spread the loveनीलम आहुलवालिया।          शाहबाद के जंगल को बचाने जुटे स्थानीय नागरिक।   राजस्थान के प्राचीन शाहाबाद जंगल को कटने से बचाने के लिए नागरिकों ने…

    स्थानीय जन भागीदारिता तथा सभी विभागों के सयुंक्त प्रयास से नियंत्रित होगी वनाग्नि।

    Spread the love

    Spread the loveब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।   स्थानीय जन भागीदारिता तथा सभी विभागों के सयुंक्त प्रयास से नियंत्रित होगी वनाग्नि।                  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चॉक से चुभता शोषण: प्राइवेट स्कूल का मास्टर और उसकी गूंगी पीड़ा। 

    • By User
    • April 17, 2025
    • 4 views
    चॉक से चुभता शोषण: प्राइवेट स्कूल का मास्टर और उसकी गूंगी पीड़ा। 

    संतो के प्रति दुर्व्यवहार की घटनाएं चिंताजनक।

    • By User
    • April 16, 2025
    • 4 views
    संतो के प्रति दुर्व्यवहार की घटनाएं चिंताजनक।

    सीखो गिलहरी-तोते से

    • By User
    • April 16, 2025
    • 7 views
    सीखो गिलहरी-तोते से

    झारखंड की राजनीति में नया मोड़, अब झामुमो की कमान हेमंत सोरेन के हाथों।

    • By User
    • April 16, 2025
    • 5 views
    झारखंड की राजनीति में नया मोड़, अब झामुमो की कमान हेमंत सोरेन के हाथों।

    गिलहरी और तोता: एक लघु संवाद

    • By User
    • April 16, 2025
    • 4 views
    गिलहरी और तोता: एक लघु संवाद

    यह तेरी खुशनसीबी है कि————

    • By User
    • April 16, 2025
    • 5 views
    यह तेरी खुशनसीबी है कि————