ग्लेशियर लेडी के नाम से प्रसिद्ध गंगोत्री ग्लेशियर हिमालय एवं हिम नदियां बचाओ अभियान दल की प्रमुख शांति ठाकुर ने ग्लेशियरों को बचाने के लिए 8 मांगें रखी

Spread the love

उत्तराकाशीः ग्लेशियर लेडी के नाम से प्रसिद्ध गंगोत्री ग्लेशियर हिमालय एवं हिम नदियां बचाओ अभियान दल की प्रमुख शांति ठाकुर ने 15 वर्षों के लिए हिमालय के ग्लेशियर क्षेत्रों में मानवीय आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

           उन्होंने गंगोत्री ग्लेशियर समेत मिलम, खतलिंग, कालाबलंद व मेओला आदि ग्लेशियरों को बचाने के लिए इसे जरूरी बताया। इस संबंध में दस सूत्रीय मांगों को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र भी लिखा है।

हिमालय में लगभग 9,575 ग्लेशियर

                शनिवार को यहां एक होटल में पत्रकारों से वार्ता में ग्लेशियर लेडी शांति ठाकुर ने कहा कि पर्यावरण, हिमालय व ग्लेशियरों की स्थिति आज से 35 से 40 साल पूर्व जैसी थी, आज उसके विपरीत है। हिमालय में लगभग 9,575 ग्लेशियर हैं। इनमें से 267 ग्लेशियर 10 वर्ग किमी से ज्यादा क्षेत्र में फैले हुए हैं। इनमें भी उत्तराखंड राज्य में करीब 3600 ग्लेशियर हैं।

 

राज्य का सबसे बड़ा ग्लेशियर गंगोत्री ग्लेशियर है, जिस पर बढ़ती मानवीय गतिविधियों के साथ जलवायु परिवर्तन का असर पड़ रहा है। हाल की मीडिया रिपोर्ट्स में भी यह बात सामने आई कि गंगोत्री ग्लेशियर की सेहत बिगड़ रही है और यह कम बर्फबारी के चलते रिचार्ज नहीं हो पा रहा है।

वर्ष भर पर्यटन को बढ़ावा देने से पड़ेगा प्रतिकूल प्रभाव

             वहीं, सरकार के वर्ष भर पर्यटन, हिमालय में स्थित चार धामों में हेलीकाप्टर यात्रा को बढ़ावा देने से ग्लेशियरों पर लगातार प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से हिमालय के सभी ग्लेशियरों का शीघ्र सर्वे कर उनके पिघलने की रफ्तार के आंकड़े एकत्रित करने, कम से कम 15 वर्षों के लिए गंगोत्री समेत सभी प्रमुख ग्लेशियरों में मानवीय आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है।

यह की मांग

  • कम से कम 15 वर्षों के लिए गंगोत्री समेत सभी प्रमुख ग्लेशियरों में मानवीय आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है।
  • राज्य व केंद्र स्तर पर अधिकारी, वैज्ञानिक, सैन्य अधिकारी व हिमालय ग्लेशियरों पर कार्य करने वाले लोगों की मौजूदगी वाली हिमालय ग्लेशियर संक्षण की समितियां गठित करने की मांग की।
  • बच्चों के पाठ्यक्रम में कक्षा-प्रथम से ही हिमालय ग्लेशियरों का विषय शामिल करने की मांग की।
  • धामों में रात्रि विश्राम पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
  • हेलीकाप्टरों से हिमालय दर्शन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
  • पहाड़ों में जहां-जहां भी रेल परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, उन्हें निरस्त करने की मांग की।
  • पहाड़ों में स्वीकृत डबल लेन सड़कों के बाद अन्य कोई डबल लेन सड़क स्वीकृत न करने की मांग की।
  • पर्यटन व तीर्थाटन में अंतर करने, पर्वतारोहियों के लिए कृत्रिम ग्लेशियर व पहाड़ों में साहसिक खेल गतिविधियां आयोजित कराए जाने की मांग की।

 

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ के गत 21 मार्च से विश्व ग्लेशियर दिवस मनाए जाने की शुरुआत करने की सराहना की। कहा कि वह 18 वर्षों से 13 जून को ग्लेशियर संरक्षण दिवस मनाते आ रहे हैं। उन्होंने भारत सरकार से भी इस दिशा में पहल करने की मांग की थी, लेकिन यह श्रेय संयुक्त राष्ट्र के नाम हो गया है। प्रेस वार्ता के दौरान कल्पना ठाकुर भी मौजूद रहीं।

  • Related Posts

    चादर से लिपटा मिला करीब आठ दिन का मासूम

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार। करीब आठ का मासूम। न अपनों का पता न दुनियादारी की समझ, लेकिन जो अपने होने की समझ रखते थे वे निष्ठुर हो गए। ममता को किनारे रख…

    देहरादून में सड़कों के किनारे अवैध रूप से पार्क किए जाने वाले ट्रक और कंटेनर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे’, रात के समय दुर्घटना का अधिक खतरा

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून। दून में राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख सड़कों के किनारे अवैध रूप से पार्क किए जाने वाले ट्रक व कंटेनर दूसरे वाहन चालकों के लिए ‘यमदूत’ बन रहे हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चादर से लिपटा मिला करीब आठ दिन का मासूम

    • By User
    • April 15, 2025
    • 3 views
    चादर से लिपटा मिला करीब आठ दिन का मासूम

    देहरादून में सड़कों के किनारे अवैध रूप से पार्क किए जाने वाले ट्रक और कंटेनर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे’, रात के समय दुर्घटना का अधिक खतरा

    • By User
    • April 15, 2025
    • 2 views
    देहरादून में सड़कों के किनारे अवैध रूप से पार्क किए जाने वाले ट्रक और कंटेनर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे’, रात के समय दुर्घटना का अधिक खतरा

    धामी कैबिनेट की बैठक आज होगी, इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

    • By User
    • April 15, 2025
    • 2 views
    धामी कैबिनेट की बैठक आज होगी, इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

    उत्तर प्रदेश सरकार ने नौ आईएएस अधिकारियों का तबादला किया, हटाए गए पीएन सिंह

    • By User
    • April 15, 2025
    • 2 views
    उत्तर प्रदेश सरकार ने नौ आईएएस अधिकारियों का तबादला किया, हटाए गए पीएन सिंह

    बाबा भीमराव के अनुयायी तुम(अम्बेडकर जयंती पर)

    • By User
    • April 15, 2025
    • 9 views
    बाबा भीमराव के अनुयायी तुम(अम्बेडकर जयंती पर)

    “जयंती का शोर, विचारों से ग़ैरहाज़िरी”, “मूर्ति की पूजा, विचारों की हत्या”, “हाथ में माला, मन में पाखंड”

    • By User
    • April 15, 2025
    • 6 views
    “जयंती का शोर, विचारों से ग़ैरहाज़िरी”, “मूर्ति की पूजा, विचारों की हत्या”, “हाथ में माला, मन में पाखंड”