खुलासा, गलत काम करना चाहता था आरोपी, कामयाब नहीं हुआ तो कर दी हत्या

Spread the love

रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी के पास बीती 25 अप्रैल को हुई महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला के सिर और अन्य हिस्सों पर पत्थरों से अनेक वार किये गए थे, जिस कारण महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो गांव में ही रहकर खच्चर हांकने का काम करता था। रुद्रप्रयाग एसपी डॉक्टर बिशाखा भदाणे ने मामले का खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि तीन से चार दिन के अंदर ही पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नाम महावीर सिंह कठैत है, जो रुद्रप्रयाग जिले के ही बिजराकोट गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि बीती 25 अप्रैल को देवर गांव की रहने वाली महिला जंगल में घास लेने गई थी, लेकिन देर शाम तक भी जब वो नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

पुलिस के मुताबिक परिजनों को महिला अचेत अवस्था में पड़ी मिली। उसके हाथ, पैर, सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। पहले आशंका जताई जा रही थी कि महिला पर किसी जंगली जानवर ने हमला किया है और उसी वजह से उसकी मौत हुई है। लेकिन जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई तो साफ हुआ कि उसकी हत्या की गई थी।

पीएम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि महिला की मौत सिर में गंभीर चोट लगने और अत्यधिक खून बहने से हुई है। 27 अप्रैल को महिला के मायके वालों ने गुप्तकाशी थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस जांच में सामने आया कि देवर गांव में महावीर नाम का व्यक्ति खच्चर हांकने का काम करता है और महिला की मौत के बाद से वो लापता है।

हालांकि काफी खोजबीन के बाद वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 25 अप्रैल को महिला जंगल में अकेली थी, जहां वो उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन महिला ने इसका विरोध किया, तभी गुस्से में आकर महावीर ने महिला के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

  • Related Posts

    उत्तराखंड के रामेश्वरम महादेव,जहां श्री राम ने किया था शिव पूजन।

    Spread the love

    Spread the loveरमाकान्त पन्त, उत्तराखंड।   उत्तराखंड के रामेश्वरम महादेव,जहां श्री राम ने किया था शिव पूजन।   कहा जाता है कि रामेश्वर में सेतु बनाने से पूर्व जब भगवान…

    पहाड़ में सेवा नहीं करना चाहते हैं अधिकांश डॉक्टर : संजय पांडे।

    Spread the love

    Spread the loveब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।   पहाड़ में सेवा नहीं करना चाहते हैं अधिकांश डॉक्टर : संजय पांडे।   अल्मोड़ाः सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने शासन प्रशासन की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चॉक से चुभता शोषण: प्राइवेट स्कूल का मास्टर और उसकी गूंगी पीड़ा। 

    • By User
    • April 17, 2025
    • 4 views
    चॉक से चुभता शोषण: प्राइवेट स्कूल का मास्टर और उसकी गूंगी पीड़ा। 

    संतो के प्रति दुर्व्यवहार की घटनाएं चिंताजनक।

    • By User
    • April 16, 2025
    • 4 views
    संतो के प्रति दुर्व्यवहार की घटनाएं चिंताजनक।

    सीखो गिलहरी-तोते से

    • By User
    • April 16, 2025
    • 7 views
    सीखो गिलहरी-तोते से

    झारखंड की राजनीति में नया मोड़, अब झामुमो की कमान हेमंत सोरेन के हाथों।

    • By User
    • April 16, 2025
    • 5 views
    झारखंड की राजनीति में नया मोड़, अब झामुमो की कमान हेमंत सोरेन के हाथों।

    गिलहरी और तोता: एक लघु संवाद

    • By User
    • April 16, 2025
    • 4 views
    गिलहरी और तोता: एक लघु संवाद

    यह तेरी खुशनसीबी है कि————

    • By User
    • April 16, 2025
    • 5 views
    यह तेरी खुशनसीबी है कि————