भेद विभीषण ने दिए।

Spread the love

डॉ. सत्यवान सौरभ, भिवानी, हरियाणा।

भेद विभीषण ने दिए।

 

दुनिया रखती क्यों नहीं, आज विभीषण नाम।

तुम तो सब कुछ जानते, बोलो मेरे राम।।

 

वध दशानन कह रहा, ये भी तो इक बात।

करो विभीषण सा नहीं, भाई पर आघात।।

 

जयचंद, शकुनी, मंथरा, और दुष्ट मारीच।

नीचों के इतिहास में, रहे विभीषण नीच।।

 

गैरों से ज्यादा कठिन, अपनों की है मार।

भेद विभीषण से गया, रावण लंका हार।।

 

भेद विभीषण ने दिए, गए दशानन हार।

जीती लंका राम ने, कर भाइयों में रार।।

 

वैरी से ज्यादा किया, रावण पर यूं घात।

भेद विभीषण ने दिए, कही जिगर की बात।।

 

सौरभ विषधर से अधिक, विष अपनों के पास।

कभी विभीषण पर नहीं, करना मत विश्वास।।

 

दुश्मन में ताकत कहाँ, पकड़ सके जो हाथ।

कुंभकर्ण से तुम बनो, दो भाई का साथ।।

 

हर घर में कैसी लगी, ये मतलब की आग।

अपनों को ही डस रहे, बने विभीषण नाग।।

 

सत्य धर्म की जंग में, जीत गए थे राम।

मगर विभीषण तो रहे, सदियों तक बदनाम।।

 

 

  • User

    Related Posts

    शुभांगी छंद।

    Spread the love

    Spread the loveडॉ. रामबली मिश्र वाराणसी। शुभांगी छंद।   विरले मनुजा,इस लोक दिखें, जो अति उत्तम,निर्मल हैं। अधिकांश यहाँ,दुख दानव हैं,पाप भरा मन,छल-बल है।   विकृत मानस,दूषित नस -नस,घोर विनाशक,हैं…

    “कुसंग”

    Spread the love

    Spread the loveडॉ. रामबली मिश्र वाराणसी। “कुसंग”   डरो सदा कुसंग से जहर सदा इसे समझ। रहो न पास में कभी दिखे कदा नहीं सहज। करे सदैव गन्दगी कुबुद्धि का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शुभांगी छंद।

    • By User
    • October 18, 2024
    • 2 views
    शुभांगी छंद।

    “कुसंग”

    • By User
    • October 18, 2024
    • 5 views
    “कुसंग”

    वीरगति दिवस पर विशेष। सिपाही जगपाल सिंह, वीर चक्र (मरणोपरांत)

    • By User
    • October 18, 2024
    • 4 views
    वीरगति दिवस पर विशेष।     सिपाही जगपाल सिंह, वीर चक्र (मरणोपरांत)

    रुद्रप्रयागः  केंद्रीय बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने शुक्रवार को केदारनाथ पहुंच कर बाबा केदार की पूजा-अर्चना की

    • By User
    • October 18, 2024
    • 4 views
    रुद्रप्रयागः  केंद्रीय बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने शुक्रवार को केदारनाथ पहुंच कर बाबा केदार की पूजा-अर्चना की

    केंद्रीय राज्यमंत्री सविता केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार की पूजा-अर्चना की

    • By User
    • October 18, 2024
    • 9 views
    केंद्रीय राज्यमंत्री सविता केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार की पूजा-अर्चना की

    डीएम बनने के बाद सविन बंसल का मसूरी मे पहला दौरा, किंक्रेग पार्किंग का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया

    • By User
    • October 18, 2024
    • 5 views
    डीएम बनने के बाद सविन बंसल का मसूरी मे पहला दौरा, किंक्रेग पार्किंग का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया