सरकारी सेवक चल रहे उतान।

Spread the love

हरी राम यादव, सूबेदार मेजर (आनरेरी)

अयोध्या, उ. प्र.।

 

सरकारी सेवक चल रहे उतान।

 

सत्ता शक्ति के मद में होकर चूर,
सरकारी सेवक चल रहे उतान।
झंझरी वाले झीने कपड़े को,
समझ लिया सिर पर तना वितान।
समझ लिया सिर पर तना वितान,
अपमान कर रहे नित जनता का।
मार रहे हैं थप्पड़, दे रहे हैं गाली,
सरकारी सेवा में यह बनता क्या?
चेतो सत्ता के सिंहासन पर बैठे,
खुद को जनसेवक कहने वालों।
कल तुम थे जनता, आज जनसेवक,
यह दमनकारी रवायत बदल डालो।।

जनता जब बनती बुद्ध से क्रुद्ध,
तब सारे सिंहासन हिल जाते हैं
प्यारे प्यादे शक्ति, प्रशासन ,
जनता की आंधी में बह जाते हैं।
जनता की आंधी में बह जाते हैं,
मांगे मिलती न तब दया की भीख।
जनता ही शासक जनता शासित,
जनता ही सब कुछ, यह लें सीख।
अत्याचारों के आतप से अकुलाई,
जनता अब त्राहि-त्राहि बोल रही है।
सरकारी सरमाएदारों की साहब,
नित नयी कहानी खोल रही है।।

 

  • Related Posts

    सीखो गिलहरी-तोते से

    Spread the love

    Spread the loveडॉo सत्यवान सौरभ, कवि, स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार, आकाशवाणी एवं टीवी पेनालिस्ट,  बड़वा (सिवानी) भिवानी, हरियाणा।   सीखो गिलहरी-तोते से (साक्षात प्रेम देखकर लिखी गयी कविता)    पेड़…

    गिलहरी और तोता: एक लघु संवाद

    Spread the love

    Spread the loveप्रियंका सौरभ  रिसर्च स्कॉलर इन पोलिटिकल साइंस, कवयित्री, स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार, आर्यनगर, हिसार (हरियाणा)   गिलहरी और तोता: एक लघु संवाद   वट-वृक्ष की शीतल छाया में,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चॉक से चुभता शोषण: प्राइवेट स्कूल का मास्टर और उसकी गूंगी पीड़ा। 

    • By User
    • April 17, 2025
    • 4 views
    चॉक से चुभता शोषण: प्राइवेट स्कूल का मास्टर और उसकी गूंगी पीड़ा। 

    संतो के प्रति दुर्व्यवहार की घटनाएं चिंताजनक।

    • By User
    • April 16, 2025
    • 4 views
    संतो के प्रति दुर्व्यवहार की घटनाएं चिंताजनक।

    सीखो गिलहरी-तोते से

    • By User
    • April 16, 2025
    • 7 views
    सीखो गिलहरी-तोते से

    झारखंड की राजनीति में नया मोड़, अब झामुमो की कमान हेमंत सोरेन के हाथों।

    • By User
    • April 16, 2025
    • 5 views
    झारखंड की राजनीति में नया मोड़, अब झामुमो की कमान हेमंत सोरेन के हाथों।

    गिलहरी और तोता: एक लघु संवाद

    • By User
    • April 16, 2025
    • 4 views
    गिलहरी और तोता: एक लघु संवाद

    यह तेरी खुशनसीबी है कि————

    • By User
    • April 16, 2025
    • 5 views
    यह तेरी खुशनसीबी है कि————