यह मेरा राजस्थान (राजस्थान दिवस पर )

Spread the love

गुरुदीन वर्मा  (जी.आजाद)

शिक्षक एवं साहित्यकार

बारां (राजस्थान)

 

 

यह मेरा राजस्थान (राजस्थान दिवस पर )

————————————————————–

(शेर)- मैं तो करूँ बखान आज, मेरे राजस्थान का।

बहता है मेरी रगों में, लहू जो राजस्थान का।।

वीरों की खान और भारत की शान राजस्थान है।

रहे सितारा हमेशा बुलन्द, जग में राजस्थान का।।

————————————————————-

वीरों की खान, और भारत की शान।

ऐसा है निराला, यह मेरा राजस्थान।।

गाये सारा यह जग, जिसका गुणगान।

इतना ही प्रसिद्ध है, यह मेरा राजस्थान।।

वीरों की खान, और———————–।।

 

कुम्भलगढ़, चितौड़गढ़, शान है आमेरगढ़।

स्वर्णदुर्ग, मेहरानगढ़, पहचान है नाहरगढ़।।

कन्हैया लाल, सूर्यमल्ल, इसका बढ़ाये मान।

ऐसा है सितारा जग में, यह मेरा राजस्थान।।

वीरों की खान, और———————-।।

 

पुष्कर और बाणेश्वर मेला, कोटा का दशहरा मेला।

नागौर का पशु मेला, प्रसिद्ध है बारां का डोल मेला।।

रामदेवरा, खाटूश्याम मेला, इसकी बढ़ाये शान।

कहलाये मेलों की धरती, यह मेरा राजस्थान।।

वीरों की खान, और———————-।।

 

राणा सांगा, पृथ्वीराज चौहान, यह राणा प्रताप की जननी है।

मीराबाई, पन्नाधाय, और यह रानी पद्मिनी की जननी है।।

सन्तों, महापुरुषों की जननी, मेरा राजस्थान।

संस्कृति की एक मिसाल, यह मेरा राजस्थान।।

वीरों की खान, और———————-।।

 

 

 

 

 

  • Related Posts

    ज्योतिबा फुले का नाम तब तक रहेगा(ज्योतिबाफुले की जयंती पर)

    Spread the love

    Spread the loveगुरुदीन वर्मा  (जी.आजाद) शिक्षक एवं साहित्यकार बारां (राजस्थान)   ज्योतिबा फुले का नाम तब तक रहेगा         (ज्योतिबाफुले की जयंती पर) ———————————————————- (शेर)- भारत में महिला…

    अपनी बदनामी और ज्यादा———– ?

    Spread the love

    Spread the loveगुरुदीन वर्मा  (जी.आजाद) शिक्षक एवं साहित्यकार बारां (राजस्थान)     अपनी बदनामी और ज्यादा———– ? ————————————————————— अपनी बदनामी और ज्यादा, नहीं करवाना चाहते हम। कदम अब तेरी दर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मौसम का यू-टर्न.. बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

    • By User
    • April 11, 2025
    • 1 views
    यूपी में मौसम का यू-टर्न.. बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

    ज्योतिबा फुले का नाम तब तक रहेगा(ज्योतिबाफुले की जयंती पर)

    • By User
    • April 11, 2025
    • 5 views
    ज्योतिबा फुले का नाम तब तक रहेगा(ज्योतिबाफुले की जयंती पर)

    अपनी बदनामी और ज्यादा———– ?

    • By User
    • April 11, 2025
    • 8 views
    अपनी बदनामी और ज्यादा———– ?

    बदरीनाथ धाम एवं केदारनाथ धाम के पूजाओं की आनलाइन बुकिंग

    • By User
    • April 11, 2025
    • 3 views
    बदरीनाथ धाम एवं केदारनाथ धाम के पूजाओं की आनलाइन बुकिंग