मनुर्भव ने हरेला सप्ताह में रोपे सैकड़ों पौधे

Spread the love

मनुर्भव ने हरेला सप्ताह में रोपे सैकड़ों पौधे

             देहरादून: निराश्रित बच्चों, महिलाओं को सक्षम और सशक्त बनाने की दिशा में सक्रिय स्वैच्छिक संगठन मनुर्भव के हरेला सप्ताह में विगत 13 जुलाई से अब तक सैकड़ों पौधों का रोपण किया जा चुका है। 13 जुलाई को मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुआ अभियान सुद्धोवाला, जेल रोड में पूरे उत्साह के साथ चलाया जा रहा है। इस अभियान में सिर्फ पौधे नहीं जा रहे हैं बल्कि बाकायदा उनकी देखभाल भी की जा रही है और रोपे गए पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए जा रहे हैं।
मनुर्भव की संस्थापक डॉ. गिरिबाला जुयाल पिछले कई वर्षों से इस अभियान को चला रही हैं। उनके आग्रह पर 14 जुलाई को क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर तथा ग्राम प्रधान मंजू नेगी, डॉ. जीपी जुयाल, डा. निधि शर्मा, समीर उनियाल आदि ने स्व. कैप्टन विभूति ढौंढियाल की स्मृति में फौजी बच्चों एवं अन्य की सहायता हेतु चलाये जा रहे एनजीओ “शौर्य नमन ग्रुप” के सक्रिय सदस्यों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पौधा रोपण किया। दूसरे दिन स्थानीय लोगों ने पौधारोपण में भागीदारी की। उसके बाद हरेला पर्व पर आईजी जेल श्रीमती विमला गुंज्याल और डीआईजी ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मनुर्भव का यह अभियान आज भी जारी रहा। डा. गिरीबाला जुयाल ने कहा कि कार्यक्रम पूरे वर्षात तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि कोविड काल से समाज सेवा तथा पर्यावरण संरक्षण का यह कार्यक्रम निरंतर चल रहा है। जेल बंदियों के बच्चों के कल्याण तथा उन्हें हुनरमंद बनाने के कार्यक्रम भी निरंतर चल रहे हैं, साथ ही संस्था अपने संसाधनों से निराश्रित और वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षित नागरिक बनाने के लिए भी प्रयत्नशील है और समाज के जिम्मेदार लोग स्वैच्छिक रूप से भागीदारी देकर कार्यक्रम को बढ़ा रहे हैं।

  • Related Posts

    शाहबाद के जंगल को बचाने जुटे स्थानीय नागरिक।

    Spread the love

    Spread the loveनीलम आहुलवालिया।          शाहबाद के जंगल को बचाने जुटे स्थानीय नागरिक।   राजस्थान के प्राचीन शाहाबाद जंगल को कटने से बचाने के लिए नागरिकों ने…

    स्थानीय जन भागीदारिता तथा सभी विभागों के सयुंक्त प्रयास से नियंत्रित होगी वनाग्नि।

    Spread the love

    Spread the loveब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।   स्थानीय जन भागीदारिता तथा सभी विभागों के सयुंक्त प्रयास से नियंत्रित होगी वनाग्नि।                  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चॉक से चुभता शोषण: प्राइवेट स्कूल का मास्टर और उसकी गूंगी पीड़ा। 

    • By User
    • April 17, 2025
    • 4 views
    चॉक से चुभता शोषण: प्राइवेट स्कूल का मास्टर और उसकी गूंगी पीड़ा। 

    संतो के प्रति दुर्व्यवहार की घटनाएं चिंताजनक।

    • By User
    • April 16, 2025
    • 4 views
    संतो के प्रति दुर्व्यवहार की घटनाएं चिंताजनक।

    सीखो गिलहरी-तोते से

    • By User
    • April 16, 2025
    • 7 views
    सीखो गिलहरी-तोते से

    झारखंड की राजनीति में नया मोड़, अब झामुमो की कमान हेमंत सोरेन के हाथों।

    • By User
    • April 16, 2025
    • 5 views
    झारखंड की राजनीति में नया मोड़, अब झामुमो की कमान हेमंत सोरेन के हाथों।

    गिलहरी और तोता: एक लघु संवाद

    • By User
    • April 16, 2025
    • 4 views
    गिलहरी और तोता: एक लघु संवाद

    यह तेरी खुशनसीबी है कि————

    • By User
    • April 16, 2025
    • 5 views
    यह तेरी खुशनसीबी है कि————