केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने तल्ला नागपुर क्षेत्र में सुनी समस्याएं ।

Spread the love

केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने तल्ला नागपुर क्षेत्र में सुनी समस्याएं ।

 

 ऊखीमठः भारतीय जनता पार्टी चोपता मंडल में केदारनाथ विधायक व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा नौटियाल ने भ्रमण करके क्षेत्र की जन समस्याओं को सुना।

 

तल्ला नागपुर क्षेत्र का केंद्र बिंदु चोपता बाजार में, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने फूलमालाओं से विधायक का भव्य स्वागत किया।

क्षेत्र की सभी समस्याओं को सुनते हुए केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा, जो मेरे स्तर की समस्याएं होंगी मैं उन समस्याओं का निराकरण करने हेतु प्रयासरत हूं, इसीलिए आज का कार्यक्रम रखा गया है,जो छोटी-छोटी समस्याएं होंगी, उन समस्याओं को भी क्षेत्र की जनता और सभी जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय तालमेल बिठाकर कार्य किया जाएगा, इस क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्याएं, जैसे पेयजल योजना, सड़क निर्माण कार्य, रोड़ों का डामरीकरण, पॉलिटेक्निक संस्थान निर्माण कार्य, चांद धार में मिनी स्टेडियम, का निर्माण कार्य है, मुख्यमंत्री की घोषणा एक बड़ा अस्पताल, इन सभी समस्याओं पर शासन स्तर पर कार्य चल रहा है, केदारनाथ विधायक ने सभी को अवगत कराया, क्षेत्र का विकास होगा तभी युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, जैसे होमस्टे, व होटल बनेंगे, कार्तिक स्वामी मंदिर में काम जोरों पर चल रहा है, चार धाम यात्रा में श्रद्धालु आएंगे, स्थानियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, और सर्व प्रथम कि यहां पर कहीं पर भी जमीन उपलब्ध होती है, पूर्व सैनिकों के लिए एक सामुदायिक केंद्र और एक बड़ा अस्पताल बनाने की भी योजना है, चोपता बाजार में सुलभ शौचालय बनाने की घोषणा करती हूं।

 

कार्यक्रम के शुभ अवसर पर मण्डल अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, जिला पंचायत की पूर्व सदस्य सुनीता बर्तवाल, जिला युवा मोर्चा मंत्री अमित प्रदाली, जिला सहसंयोजक सोशल मीडिया मानेंद्र कुमार, मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष, दुर्गा करासी, अनु० मोर्चा के अध्यक्ष अमित कुंजवाल, मंडल कोषाध्यक्ष राकेश रावत, मंडल महिला मोर्चा उपाध्यक्ष राखी गुसाई, मंडल मंत्री मीनाक्षी बर्तवाल, हर्ष लाल, दीपक नेगी, मण्डल युवा मोर्चा उपाध्यक्ष योगंबर रावत, लक्ष्मण बर्तवाल, पूर्व प्रधानाचार्य सूरजपाल सिंह गुसाई, भागचंद लाल, यशपाल रावत, आदि सभी कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवनियुक्त दर्जा राज्य मंत्री महरा का गृह क्षेत्र में 12 को होगा भव्य स्वागत : ख्यात सिंह तड़ियाल।

    Spread the love

    Spread the loveप्रभारी सम्पादकः दिनेश शात्री।   नवनियुक्त दर्जा राज्य मंत्री महरा का गृह क्षेत्र में 12 को होगा भव्य स्वागत : ख्यात सिंह तड़ियाल।          …

    भारतीय राजनीति में युवाओं कि भूमिका।

    Spread the love

    Spread the loveकुलदीप सेमवाल (एडवोकेट) देहरादून ,उत्तराखण्ड।     भारतीय राजनीति में युवाओं कि भूमिका।   भारतीय राजनीति में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है,भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मन की पीड़ा

    • By User
    • April 17, 2025
    • 3 views
    मन की पीड़ा

    केरल के बेहाल बुजुर्ग अविरल…!

    • By User
    • April 17, 2025
    • 7 views
    केरल के बेहाल बुजुर्ग अविरल…!

    लाइव में रोना, प्यार का सौदा

    • By User
    • April 17, 2025
    • 5 views
    लाइव में रोना, प्यार का सौदा

    साहित्यिक व्हाट्सएप समूह को उपयोगी कैसे बनाएं

    • By User
    • April 17, 2025
    • 5 views
    साहित्यिक व्हाट्सएप समूह को उपयोगी कैसे बनाएं

    “प्राईवेट मास्टर की मूक पीड़ा”

    • By User
    • April 17, 2025
    • 5 views
    “प्राईवेट मास्टर की मूक पीड़ा”

    तुम भी मेरी तरहां सोचना

    • By User
    • April 17, 2025
    • 7 views
    तुम भी मेरी तरहां सोचना