डाॅ. जैक्स वीन के जन्मदिन पर उत्तराखण्ड कविकुलतिलक शिरोमणि सम्मान से सम्मानित हुए गढ़वाली कवि ओमप्रकाश सेमवाल।

Spread the love

साहित्यिक सम्पादकः दिनेश शात्री।

 

डाॅ. जैक्स वीन के जन्मदिन पर उत्तराखण्ड कविकुलतिलक शिरोमणि सम्मान से सम्मानित हुए गढ़वाली कवि ओमप्रकाश सेमवाल।

 

स्थापना दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं के साथ प्रतिभाओं का किया सम्मान।

 

            गुप्तकाशीः जीवन निर्माण एजुकेशन सोसाइटी द्वारा विगत वर्षाें की भाँति इस वर्ष भी संस्था के प्रेरणास्रोत प्रख्यात फ्रांसीसी लेखक, साहित्यकार एवम् मनौचिकित्सक डाॅ0 जैक्स वीन के जन्म दिवस पर “खेल एवं प्रतिभा सम्मान समारोह“ आयोजन किया गया। चार दिवसीय इस कार्यक्रम के अन्तिम दिन के मुख्य समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्रीमती आशा नौटियाल विधायक केदारनाथ, कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री वाचस्पति सेमवाल एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर शैक्षिक सत्र 2024-25 में अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने, ब्लाॅक, जनपद व राज्य स्तर पर विभिन्न गतिविधियों में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने एवं खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया। साथ ही संस्था द्वारा शिक्षा के क्षेत्र से जुडे़ लोकप्रिय कवि ओमप्रकाश सेमवाल को उत्कृष्ट लेखन क्षमता, गढ़वाली भाषा के संरक्षण, संवर्द्धन एवं साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान हेतु उत्तराखण्ड कविकुलतिलक शिरोमणि सम्मान 2025, मदन अग्रवाल को क्षेत्र में विभिन्न खेलों को प्रात्साहित करने एवं शोर्य नेगी को शतरंज के खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं शौल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्र-छात्राओं एवं अन्य प्रतिभावों को प्रोत्साहन मिलता है। विद्यालय के कार्यों की सराहना करत हुए उन्होेंने कहा कि विद्यालय अच्छी शिक्षा के साथ-साथ सह शैक्षिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करता आ रहा है। कार्यक्रम अध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल ने सभी आगन्तुकों का अभिनन्दन व्यक्त करते डाॅ0 जैक्स वीन जी को जन्मदिन की शुभकामनायें प्रेषित करते हुए कहा किस तरह से वो हमारी हिन्दू संस्कृति के लिए समर्पित हैं। उत्तराखण्ड कविकुलतिलक शिरोमणि सम्मान से सम्मानित ओमप्रकाश सेमवाल जी ने कहा कि विद्यालय के संस्थापक लखपत सिंह राणा ने निरन्तर संघर्ष के माध्यम से शिक्षा की ज्योत जलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।

संस्था के चेयरपर्सन मनोज बेंजवाल ने डाॅ. जैक्स वीन जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। विद्यालय के संस्थापक एवं प्रधानाचार्य लखपत सिंह राणा कहा कि किस तरह से एक विदेशी व्यक्ति को हमारी परम्पराओं एवं संस्कृति से प्रेम है कि वो यहीं के हो के रह गये और केदारघाटी में इस विद्यालय की स्थापना के लिए प्रेरित एवं सहयोग प्रदान कर शिक्षा की ज्योत जलाई।

विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष ऊखीमठ कुब्जा धर्मवाण, डॉ कैलाश पुष्पवाण, सभासद गौरव रावत, पूनम बिष्ट,

प्रदीप राणा अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा, सुभाष रावत मंडल अध्यक्ष केदारनाथ, बिपिन सेमवाल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, राय सिंह राणा मंडल अध्यक्ष गुप्तकाशी, जय प्रकाश सेमवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष, भगवती शैव भाजपा कमल रावत पूर्व प्रधान गुप्तकाशी, कवित्री श्रीमती उपासना सेमवाल सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकायें एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ऊखीमठः कालीमठ ‘घाटी की ग्राम पंचायत कविल्ठा में जिला योजना निधि के अन्तर्गत निर्मित श्री उन्नति क्लस्टर कालीमठ कोटमा ऊलन उत्पादक यूनिट संगठन भवन का लोकार्पण केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल द्वारा वेद ऋचाओं  के साथ किया गया।

    Spread the love

    Spread the loveब्यूरो रुद्रप्रयागः  लक्ष्मण सिंह नेगी।                           ऊखीमठः कालीमठ ‘घाटी की ग्राम पंचायत कविल्ठा में जिला योजना…

    राज्य में संस्कृत शीघ्र आम बोलचाल की भाषा बनेगी, एक लाख लोगों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून । राज्य में संस्कृत शीघ्र आम बोलचाल की भाषा बनेगी। इसके लिए एक लाख व्यक्तियों को चरणबद्ध तरीके से आनलाइन और आफलाइन माध्यम से सरल संस्कृत संभाषण का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाब के जिला फिरोजपुर कैंट में पुलिस और बदमाशों में हुई फायरिंग इस फायरिंग में दो बदमाश हुए पुलिस की गोली लगने से घायल, दो घायलों को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए करवाया गया भर्ती , बदमाशों से चार पिस्टल हुए बरामद, 2 दिन पहले ही इन बदमाशों ने एक कांग्रेसी पार्षद के ऊपर जानलेवा हमला करते हुए की थी फायरिंग।

    • By User
    • April 27, 2025
    • 3 views
    पंजाब के जिला फिरोजपुर कैंट में पुलिस और बदमाशों में हुई फायरिंग इस फायरिंग में दो बदमाश हुए पुलिस की गोली लगने से घायल, दो घायलों को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए करवाया गया भर्ती , बदमाशों से चार पिस्टल हुए बरामद, 2 दिन पहले ही इन बदमाशों ने एक कांग्रेसी पार्षद के ऊपर जानलेवा हमला करते हुए की थी फायरिंग।

    “चौपाल की नई सुबह”

    • By User
    • April 27, 2025
    • 6 views
    “चौपाल की नई सुबह”

    ढाणी बीरन की चौपाल से उठी नई सुबह: हरियाणा के एक गांव ने बेटियों-बहुओं को घूंघट से दी आजादी।

    • By User
    • April 27, 2025
    • 7 views
    ढाणी बीरन की चौपाल से उठी नई सुबह:  हरियाणा के एक गांव ने बेटियों-बहुओं को घूंघट से दी आजादी।

    UPSC टॉपर या जाति टॉपर?: प्रतिभा गुम, जाति और पृष्ठभूमि का बाजार गर्म। 

    • By User
    • April 27, 2025
    • 5 views
    UPSC टॉपर या जाति टॉपर?: प्रतिभा गुम, जाति और पृष्ठभूमि का बाजार गर्म।