राजतिलक के साथ सारी गाँव में महिला रामलीला का समापन”।

Spread the love

साहित्यिक सम्पादकः दिनेश शात्री।

 

राजतिलक के साथ सारी गाँव में महिला रामलीला का समापन”।

 

              ऊखीमठः तुंगनाथ घाटी के पर्यटन गांव व देवरिया ताल के बेस कैंप सारी के ओमकार दूधाधारी शिव नारायण मंदिर परिसर में महिला रामलीला मंचन का समापन भगवान श्री राम के राज्याभिषेक के साथ समपन्न हो गया। जिसे देखने को भारी संख्या में श्रद्धालुजन पहुंचे।

रामलीला मौचन समापन पर बतौर मुख्य अतिथि डा.जैक्सबीन नेशनल स्कूल, गुप्तकाशी प्रबंधक व रंगकर्मी लखपत सिंह राणा, मोहन भट्ट व रूद्रप्रयाग से आए विशिष्ट अतिथि के रूप में पत्रकार अजय आनंद नेगी , पत्रकार लक्ष्मण नेगी, सा.का. सुनील नौटियाल, हीरा सिंह कंडारी ने विधिवत उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि लखपत सिंह राणा ने अपने संबोधन में कहा कि हमें भगवान श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना होगा, तभी हमारा रामलीला करने का मंतव्य सफल होगा। कहा कि इस रामलीला में सभी पात्रों का अभिनय महिलाएं कर रही हैं, जो हम सभी के लिए गौरान्वित व प्रेरणा की बात है।

लोक संस्कृति के संरक्षण का कार्य कर रही तुंगनाथ घाटी की लोकप्रिय जागर व मंगल गीत गायिका श्रीमती रामेश्वरी भट्ट एवं उनके पति मोहन भट्ट की पहल पर व ग्राम वासियों के सहयोग से श्री केदार बद्री मानव श्रम समिति की महिलाओं के द्वारा 11 दिवसीय दिव्य और भव्य रामलीला का आयोजन किया गया।

आज समापन पर रामलीला में श्रीराम जी का चौदह वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटना, उनका भरत, माताओं व रानियों से मिलन, प्रभु श्री राम का राजतिलक व हनुमान विदाई का मंचन किया गया।

रामलीला में राम की भूमिका में रामेश्वरी भट्ट, लक्ष्मण प्रतिभा, सीता आरती गुसाईं, भरत खुशी नेगी, शत्रुघ्न पुष्पा देवी, हनुमान रेखा जोशी उनियाल व गुरु वशिष्ठ विमोचन रावत की सराहनीय प्रस्तुतीकरण ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। अंत में प्रसादी वितरण कर रामलीला का समापन किया गया। हारमोनियम पर सुदर्शन सिंह भंडारी व तबला पर दीप कुंवर गुंसांई ने साथ दिया

इस मौके पर रामलीला कमेटी के सचिव मीना बहुगुणा व निर्देशक विमोचन रावत, ममंद अध्यक्ष मंजू देवी, युमंद अध्यक्ष धर्मेंद्र भट्ट,ममंद अध्यक्ष उसाडा सरिता देवी, नर्मदा देवी, भरत भट्ट, सुंदर भट्ट, जयपाल भट्ट, महेन्द्र भट्ट, नेगी, सुबोध भट्ट सहित आस पास गाँव के श्रद्धालुजन मौजूद रहे। रामलीला मंच का संचालन दिलवर सिंह नेगी ने किया।

  • Related Posts

    उत्तराखंड के रामेश्वरम महादेव,जहां श्री राम ने किया था शिव पूजन।

    Spread the love

    Spread the loveरमाकान्त पन्त, उत्तराखंड।   उत्तराखंड के रामेश्वरम महादेव,जहां श्री राम ने किया था शिव पूजन।   कहा जाता है कि रामेश्वर में सेतु बनाने से पूर्व जब भगवान…

    पहाड़ में सेवा नहीं करना चाहते हैं अधिकांश डॉक्टर : संजय पांडे।

    Spread the love

    Spread the loveब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।   पहाड़ में सेवा नहीं करना चाहते हैं अधिकांश डॉक्टर : संजय पांडे।   अल्मोड़ाः सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने शासन प्रशासन की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चॉक से चुभता शोषण: प्राइवेट स्कूल का मास्टर और उसकी गूंगी पीड़ा। 

    • By User
    • April 17, 2025
    • 4 views
    चॉक से चुभता शोषण: प्राइवेट स्कूल का मास्टर और उसकी गूंगी पीड़ा। 

    संतो के प्रति दुर्व्यवहार की घटनाएं चिंताजनक।

    • By User
    • April 16, 2025
    • 4 views
    संतो के प्रति दुर्व्यवहार की घटनाएं चिंताजनक।

    सीखो गिलहरी-तोते से

    • By User
    • April 16, 2025
    • 7 views
    सीखो गिलहरी-तोते से

    झारखंड की राजनीति में नया मोड़, अब झामुमो की कमान हेमंत सोरेन के हाथों।

    • By User
    • April 16, 2025
    • 5 views
    झारखंड की राजनीति में नया मोड़, अब झामुमो की कमान हेमंत सोरेन के हाथों।

    गिलहरी और तोता: एक लघु संवाद

    • By User
    • April 16, 2025
    • 4 views
    गिलहरी और तोता: एक लघु संवाद

    यह तेरी खुशनसीबी है कि————

    • By User
    • April 16, 2025
    • 5 views
    यह तेरी खुशनसीबी है कि————