ट्रेनिंग पूरी कर नगर लौटा सैनिक, नगरवासियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

Spread the love

 

संवाददाता तनोडियाः गोवर्धन कुम्भकार।

 

 

ट्रेनिंग पूरी कर नगर लौटा सैनिक, नगरवासियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत।

 

 

फौजी बेटे के नगर में प्रवेश करते ही एक तरफ तो फूलों की बारिश शुरू हो गई तो वहीं दूसरी और नगर के हर चौराहे।

 

 

भारत माता के तरानों से गूंज उठे। 

 

 

 

             तनोडियाः स्थानीय स्वग्रीय ऊकारलाल यादव के द्वारा आर्मी की तैयारी कर आर्मी में चयनित होने के पश्चात वीर जवान जब अपनी भारत भूमि की सुरक्षा के गुर सिख भारतीय सेना के ट्रेनिंग सेंटर से अपने नगर लौटा तो अपने लाल के लिए पूरे नगरवासी हाथों में फूल लिए स्वागत के लिए तैयार खड़े थे।

नगर के किसान जीवनलाल प्रजापत का बेटा समरथ प्रजापत शनिवार को भारतीय सेना में 7 माह 10 दिन की ट्रेनिंग पूरी कर अपने नगर लौटा। शनिवार सुबह कार से फौजी मां लाल माता मंदिर उतरा और मातारानी का आर्शीवाद लेकर। वहीं मंदिर से स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया। बैंड की धुन पर भारत माता के जयकारों के साथ फौजी भाई, बेटे वीर सपूत के स्वागत के लिए पूरा नगर हाथों में फूल लिए तैयार खड़ा था। फौजी बेटे के नगर में प्रवेश करते ही एक तरफ तो फूलों की बारिश शुरू हो गई तो वहीं दूसरी और नगर के हर चौराहे

भारत माता के तरानों से गूंज उठे। नगर के फौजी बेटे समरथ प्रजापत जब भारतीय सेना की ट्रेनिंग पूरी कर ढोल ढमाकों के साथ अपने चौराहा पहुंचा तो नगरवासियों ने अपने लाल का स्वागत किया। अपने माता-पिता को भारतीय सेना के जज्बे के साथ सेल्यूट किया। मां ने अपने लाल को सीने से लगाया, जब बेटे ने अपने पिता के सिर पर फौज की टोपी पहनाई तो पिता की आंखें खुशी के मारे छलक पड़ी। इसके साथ फौजी बेटे ने नगर के बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिए तो वहीं अपने हम उम्र के दोस्तों को सीने से लगाकर भारत मां के जयकारों का गौरवगान किया। इस अवसर पर राव राजेन्द्र सिंह दरबार, पुर्व मंडी उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर, देवेन्द्र सिंह राठौर, सर्वेश घौंसले, पत्रकार महेश शर्मा, धर्मेंद्र सिंह राठौर, सतीश शर्मा, सदर आरीफ मुल्तानी, लक्ष्मण सिंह राठौर, नर्मदाशंकर जोशी, डॉ राहुल जैन, सादीक मुल्तानी, सत्तार बेलिम, ताज मोहम्मद बेलिम, हनीफ बेलीम, पंच शब्बीर मुल्तानी सहित मुस्लिम समाज जनों सहित कई लोगों ने फौजी समरथ का जय हिंद का अलख जगाते हुए स्वागत किया।

  • Related Posts

    गर्मी की छुट्टियां बीत जाने के बाद आज स्कूल खुलने के बाद स्कूलों में पहुंचने लगे बच्चे। 

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार।         https://we.tl/t-JiRhuezqHc       गर्मी की छुट्टियां बीत जाने के बाद आज स्कूल खुलने के बाद स्कूलों में पहुंचने…

    पढ़ाओ सरकारी स्कूल में

    Spread the love

    Spread the love  शिक्षक एवं साहित्यकार गुरुदीन वर्मा  जी.आजाद बारां (राजस्थान)           पढ़ाओ सरकारी स्कूल में ————————————————————– (शेर)- मिलती है कई सारी सुविधाएं, बच्चों को सरकारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी की छुट्टियां बीत जाने के बाद आज स्कूल खुलने के बाद स्कूलों में पहुंचने लगे बच्चे। 

    • By User
    • July 1, 2025
    • 3 views
    गर्मी की छुट्टियां बीत जाने के बाद आज स्कूल खुलने के बाद स्कूलों में पहुंचने लगे बच्चे। 

    पढ़ाओ सरकारी स्कूल में

    • By User
    • July 1, 2025
    • 4 views
    पढ़ाओ सरकारी स्कूल में

    सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति के खिलाफ महासंघ करेगा विरोध प्रदर्शन।

    • By User
    • July 1, 2025
    • 4 views

     फिरोजपुरः सी आई ए स्टाफ की पुलिस ने दो नशा तस्करों को पाकिस्तान की और से आई 1 किलो 798 ग्राम हैरोइन के साथ किया गिरफ़्तार।

    • By User
    • July 1, 2025
    • 4 views
     फिरोजपुरः सी आई ए स्टाफ की पुलिस ने दो नशा तस्करों को पाकिस्तान की और से आई 1 किलो 798 ग्राम हैरोइन के साथ किया गिरफ़्तार।

    एडवांस लैंडिंग ग्राउंड घोटाला: एयरफोर्स की जमीन की धोखाधड़ी से बिक्री के मामले में पुलिस ने दो उषा अंसल और नवीन चंद अंसल पर मुकदमा किया दर्ज।

    • By User
    • July 1, 2025
    • 3 views
    एडवांस लैंडिंग ग्राउंड घोटाला: एयरफोर्स की जमीन की धोखाधड़ी से बिक्री के मामले में पुलिस ने दो उषा अंसल और नवीन चंद अंसल पर मुकदमा किया दर्ज।

    जीरो डोज बच्चे: टीकाकरण में छूटे हुए भारत की तस्वीर

    • By User
    • July 1, 2025
    • 4 views
    जीरो डोज बच्चे: टीकाकरण में छूटे हुए भारत की तस्वीर