कनाडा के टोरंटो में हुआ विमान हादसा, यात्री ने सुनाई आपबीती

Spread the love

         नई दिल्लीः टोरंटो के पियर्सन हवाई अड्डे पर डेल्टा एयरलाइंस का एक विमान हादसे का शिकार हो गया। इस घटना में 18 लोगों के घायल होने की खबर है। हादसा काफी भयानक था क्योंकि विमान जब जमीन पर उतर रहा था तो वो फिसलकर पलट गया।

          एयपोर्ट प्रशासन ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि मिनियापोलिस से आ रही डेल्टा फ्लाइट घटना का शिकार हो गई, जिसमें 76 यात्री और चार चालक दल के सदस्य सवार थे। दुर्घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2 बजकर 15 मिनट पर हुई थी।

इस हादसे के बाद विमान में मौजूद लोगों ने कुछ वीडियोज बनाए हैं जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान बर्फीली सतह पर उल्टा गिरा पड़ा है और आपातकालीन कर्मचारी विमान को धो रहे हैं।

हादसे में किसी की नहीं हुई मौत

 

अधिकारियों ने बताया कि, विमान रनवे पर पलटकर उल्टा हो गया था लेकिन इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि ये बताया अभी जल्दबाजी होगी कि विमान के पलटने का कारण क्या था, लेकिन मौसम की इसमें भूमिका हो सकती है।

           कनाडा के मौसम सेवा के अनुसार, एयरपोर्ट पर बर्फबारी हो रही थी और हवाएं 52 किलोमीटर प्रतिघंटे से लेकर 65 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही थीं। तापमान लगभग माइनस 8.6 डिग्री सेल्सियस था।

 

यात्री कोकोव ने बताई आपबीती

विमान में मौजूद एक यात्री कोकोव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विमान बर्फ वाले रनवे पर फिसल गया। उस समय फ्लाइट में 80 लोग सवार थे, जो किसी तरह मलबे से बाहर निकले। जिंदा बचे कोकोव ने इस भयानक हादसे का वीडियो भी बनाया है और कैप्शन में लिया, ‘आज जिंदा रहना बहुत अच्छा लग रह है।’

महिला पायलट की मदद से बाहर निकल पीट कोकोव

पीट कोकोव ने बताया कि वो एक महिला पायलट की मदद से हादसे के बाद विमान से बाहर निकल पाए। कोकोव ने जानकारी दी कि, महिला पायलट लोगों से बार-बार ये कह रही थी कि बाहर निकलों वीडियो मत बनाओं और अपना फोन दूर रखो।

विमान में उल्टा लटकी एक महिला

विमान जैसे ही पलटा तो सारे यात्रियों में दहशत फैल गई। एक व्यक्ति ने हादसे का एक वीडियो बनाया है जिसमें एक महिला हादसे के बाद विमान में सीट बैल्ट से बंधी थी। वो इसी वजह से उल्टी लटक गई और अपने आपको निकाल नहीं पा रही थी। वहां मौजूद लोगों ने फिर उसकी मदद की।

  • Related Posts

    वैश्विक अर्थ व्यवस्था में टेरिफ वॉर…!

    Spread the love

    Spread the loveसंजय एम तराणेकर (कवि, लेखक व समीक्षक) इन्दौर, (मध्यप्रदेश)     वैश्विक अर्थ व्यवस्था में टेरिफ वॉर…!   अमेरिका व चीन के बीच चल रहा है टेरिफ वॉर,…

    मेडिकल कॉलेज, कोरियावास के नामकरण का विरोध अनुचित। निंदनीय है महर्षि च्यवन का अपमान : डॉ. ‘मानव’।

    Spread the love

    Spread the loveमेडिकल कॉलेज, कोरियावास के नामकरण का विरोध अनुचित। निंदनीय है महर्षि च्यवन का अपमान : डॉ. ‘मानव’।                नारनौलः ग्राम पंचायत, कोरियावास…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैश्विक अर्थ व्यवस्था में टेरिफ वॉर…!

    • By User
    • April 18, 2025
    • 6 views
    वैश्विक अर्थ व्यवस्था में टेरिफ वॉर…!

    यादव समाज सम्मेलन हुआ सम्पन्न 

    • By User
    • April 18, 2025
    • 9 views
    यादव समाज सम्मेलन हुआ सम्पन्न 

    कानड़ थाना प्रभारी आरके दांगी ने पदभार ग्रहण किया।

    • By User
    • April 18, 2025
    • 10 views
    कानड़ थाना प्रभारी आरके दांगी ने पदभार ग्रहण किया।

    श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति की यात्रा तैयारियां।

    • By User
    • April 18, 2025
    • 9 views
    श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति की यात्रा तैयारियां।

    मन की पीड़ा

    • By User
    • April 17, 2025
    • 4 views
    मन की पीड़ा

    केरल के बेहाल बुजुर्ग अविरल…!

    • By User
    • April 17, 2025
    • 7 views
    केरल के बेहाल बुजुर्ग अविरल…!