पहाड़ से मैदान तक तेजी से बढ़ने लगी तपिश

Spread the love

देहरादून। Weather Update: उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क होने से तपिश बढ़ने लगी है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं। गुरुवार को दोपहर में हवा चलने से गर्मी से फौरी रही। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

हालांकि, पिछले कुछ दिनों से पारे में लगातार वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पूरे सप्ताह मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान है। जिससे पारे में तेजी से वृद्धि हो सकती है। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में ही गर्मी बेहाल कर सकती है।

गुरुवार को दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह से मौसम शुष्क रहा। दोपहर तक तेज धूप खिली रही। हालांकि, दोपहर बाह हल्की हवा चलने से कुछ राहत महसूस की गई।

दोपहर में हवा चलने से गुरुवार को गर्मी से फौरी राहत

पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडराते रहे। इसके साथ ही ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान बीते गुरुवार की तुलना में दो डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। हालांकि, अब भी पारा दो से चार डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। प्रदेश में खटीमा सबसे गर्म (36 डिग्री सेल्सियस) और मसूरी सबसे कम गर्म (22 डिग्री सेल्सियस) रहा।

 

पहाड़ से मैदान तक तेजी से बढ़ने लगी तपिश

दून में तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी लगातार वृद्धि हो रही है। बीते एक सप्ताह में ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

  • देहरादून, 32.3, 17.0
  • ऊधमसिंह नगर, 33.6, 14.0
  • मुक्तेश्वर, 25.2, 8.4
  • नई टिहरी, 24.0, 11.4
  • नैनीताल, 29.4, 13.4
  • मसूरी, 22.3, 11.6
  • खटीमा, 36.0, 15.0

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिली रह सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं। अगले एक सप्ताह तक मौसम के मिजाज में किसी प्रकार के परिवर्तन की उम्मीद नहीं है।

नैनीताल में पांच हजार से अधिक पर्यटकों की एंट्री

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में वीकेंड पर सैलानियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। शुक्रवार को नगर के अधिकांश होटलों में 70 प्रतिशत से अधिक कमरे बुक हो गए जबकि पर्यटन स्थलों की रौनक भी बढ़ गई है। गुरुवार शाम से सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गई थी, जो आज देर रात तक जारी रहा। नगर मुख्य स्थानों के अधिकांश होटल के साथ पार्किंग स्थल भी पैक हो गई हैं।

आज से और अधिक सैलानी आने की उम्मीद

पर्यटन कारोबारियों के अनुसार पांच हजार से अधिक पर्यटक नैनीताल पहुंचे, अलबत्ता रूसी बाइपास, नारायण नगर में पर्यटक वाहन पार्क करने व डायवर्जन प्लान लागू करने की नौबत नहीं आई। शनिवार को और अधिक संख्या में सैलानी पहुंचने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    उत्तराखंड के रामेश्वरम महादेव,जहां श्री राम ने किया था शिव पूजन।

    Spread the love

    Spread the loveरमाकान्त पन्त, उत्तराखंड।   उत्तराखंड के रामेश्वरम महादेव,जहां श्री राम ने किया था शिव पूजन।   कहा जाता है कि रामेश्वर में सेतु बनाने से पूर्व जब भगवान…

    पहाड़ में सेवा नहीं करना चाहते हैं अधिकांश डॉक्टर : संजय पांडे।

    Spread the love

    Spread the loveब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।   पहाड़ में सेवा नहीं करना चाहते हैं अधिकांश डॉक्टर : संजय पांडे।   अल्मोड़ाः सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने शासन प्रशासन की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संतो के प्रति दुर्व्यवहार की घटनाएं चिंताजनक।

    • By User
    • April 16, 2025
    • 3 views
    संतो के प्रति दुर्व्यवहार की घटनाएं चिंताजनक।

    सीखो गिलहरी-तोते से

    • By User
    • April 16, 2025
    • 7 views
    सीखो गिलहरी-तोते से

    झारखंड की राजनीति में नया मोड़, अब झामुमो की कमान हेमंत सोरेन के हाथों।

    • By User
    • April 16, 2025
    • 5 views
    झारखंड की राजनीति में नया मोड़, अब झामुमो की कमान हेमंत सोरेन के हाथों।

    गिलहरी और तोता: एक लघु संवाद

    • By User
    • April 16, 2025
    • 4 views
    गिलहरी और तोता: एक लघु संवाद

    यह तेरी खुशनसीबी है कि————

    • By User
    • April 16, 2025
    • 5 views
    यह तेरी खुशनसीबी है कि————

    व्याख्याता एवं प्रधानाचार्यो की पदोन्नति बनी प्रताडना, रि-काॅउन्सलिंग की मांग।

    • By User
    • April 16, 2025
    • 4 views
    व्याख्याता एवं प्रधानाचार्यो की पदोन्नति बनी प्रताडना, रि-काॅउन्सलिंग की मांग।