उत्तराखंड में हो सकती है बार‍िश, आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी

Spread the love
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बीते कई दिनों से चल रहे सूखे का क्रम टूटने के आसार हैं। प्रदेशभर में आज हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। जबकि, कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और झक्कड़ चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है और पारे में भी गिरावट के आसार हैं।मंगलवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से तेज धूप खिली रही। दोपहर बाद हवा चलने लगी और आंशिक बादल भी मंडराने लगे। पर्वतीय क्षेत्रों में घने बादलों का डेरा रहा। जबकि, कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। आर्द्रता बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में करीब दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई।

वहीं, मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है, जो कि सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत समेत आसपास के क्षेत्रों में आज हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। अन्य जिलों में भी हल्की वर्षा और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व मैदानी क्षेत्रों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

शहर,  अधिकतम, न्यूनतम

देहरादून,     35.2,           19.2 

ऊधमसिंह नगर,  35.4,     18.6 

मुक्तेश्वर,    21.2,               12.5 

नई टिहरी,       25.0,       14.6

  • Related Posts

    श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति की यात्रा तैयारियां।

    Spread the love

    Spread the loveमीडिया प्रभारीः डा. हरीश गौड़।   उत्तराखंड चारधाम यात्रा वर्ष 2025 श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति की यात्रा तैयारियां। • बीकेटीसी का 18 सदस्यीय अग्रिम दल श्री…

    मन्दिर समिति कर्मचारी संघ ने अस्थायी कर्मियों के नाम से प्रचारित हो रहे संयुक्त कर्मचारी संघ को गैर मान्यता प्राप्त एवं अवैध बताया।

    Spread the love

    Spread the loveमीडिया प्रभारीः डा. हरीश गौड़।   मन्दिर समिति कर्मचारी संघ ने अस्थायी कर्मियों के नाम से प्रचारित हो रहे संयुक्त कर्मचारी संघ को गैर मान्यता प्राप्त एवं अवैध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैश्विक अर्थ व्यवस्था में टेरिफ वॉर…!

    • By User
    • April 18, 2025
    • 6 views
    वैश्विक अर्थ व्यवस्था में टेरिफ वॉर…!

    यादव समाज सम्मेलन हुआ सम्पन्न 

    • By User
    • April 18, 2025
    • 9 views
    यादव समाज सम्मेलन हुआ सम्पन्न 

    कानड़ थाना प्रभारी आरके दांगी ने पदभार ग्रहण किया।

    • By User
    • April 18, 2025
    • 10 views
    कानड़ थाना प्रभारी आरके दांगी ने पदभार ग्रहण किया।

    श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति की यात्रा तैयारियां।

    • By User
    • April 18, 2025
    • 9 views
    श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति की यात्रा तैयारियां।

    मन की पीड़ा

    • By User
    • April 17, 2025
    • 4 views
    मन की पीड़ा

    केरल के बेहाल बुजुर्ग अविरल…!

    • By User
    • April 17, 2025
    • 7 views
    केरल के बेहाल बुजुर्ग अविरल…!