एक्टर के घर में घुसकर जान से मारने की धमकी

Spread the love

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। एक अज्ञात ने वर्ली में परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर भाईजान को घर में घुसकर जान से मारने और कार को बम से उड़ाने का मैसेज भेजा है। पुलिस ने उस अंजान शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

घटना के बाद वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस ने एएनआई के हवाले से इस घटना की जानकारी दी है। आगे की जांच जारी है।

पहले भी कई बार मिली धमकी

पिछले कुछ साल से सलमान खान को धमकियों मिलने का सिलसिला जारी है। बता दें कि 8 नवंबर 2024 को भी सलमान को मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल रूम के जरिए धमकी भरी कॉल की गई थी। इसके बाद वर्ली पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

कथित तौर पर धमकी भरे संदेश में एक गाने का जिक्र था जिसमें सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई दोनों का जिक्र करते हुए चेतावनी दी गई थी कि गीत लिखने वाले को एक महीने के भीतर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

घर के बाहर हुई थी गोलीबारी

वहीं बीते साल 14 अप्रैल की सुबह सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक से आए दो शूटर्स ने पांच राउंड फायरिंग की थी। इस गोलीबारी में एक गोली सलमान के घर की दीवार पर भी लगी थी। एक गोली सलमान के घर पर लगे नेट को चीरती हुई अंदर लगी थी। फायरिंग करने के बाद हमलावर बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे।

फेसबुक पोस्ट पर मिली थी जानकारी

घटना की जांच के दौरान गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने वाला एक फेसबुक पोस्ट भी सामने आया था। पुलिस के मुताबिक यह पोस्ट कथित तौर पर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने अपलोड किया था।
  • Related Posts

    सम्मान के साये

    Spread the love

    Spread the loveविनोद भगत ‘आंगिरस’।                           कहानी सम्मान के साये   छोटे से कस्बे शीकापुर में दो मित्र…

    केसरी प्रसाद पाण्डेय जी को हिंदी सेवी सम्मान प्रदान किया – कवि संगम त्रिपाठी।

    Spread the love

    Spread the loveकेसरी प्रसाद पाण्डेय जी को हिंदी सेवी सम्मान प्रदान किया – कवि संगम त्रिपाठी।   जबलपुरः संस्कारधानी जबलपुर के सशक्त रचनाकार केसरी प्रसाद पाण्डेय जी को हिंदी सेवी सम्मान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सम्मान के साये

    • By User
    • April 24, 2025
    • 3 views
    सम्मान के साये

    केसरी प्रसाद पाण्डेय जी को हिंदी सेवी सम्मान प्रदान किया – कवि संगम त्रिपाठी।

    • By User
    • April 24, 2025
    • 6 views
    केसरी प्रसाद पाण्डेय जी को हिंदी सेवी सम्मान प्रदान किया – कवि संगम त्रिपाठी।

    मेयर दीपक बाली की मांग पर सीएम ने मंच से ही घोषणा की और 2 घंटे के भीतर जीओ जारी हो गया

    • By User
    • April 24, 2025
    • 5 views
    मेयर दीपक बाली की मांग पर सीएम ने मंच से ही घोषणा की और 2 घंटे के भीतर जीओ जारी हो गया

    पहलगाम आतंकी हमले में शामिल 5 आतंकियों की पहचान हुई; हमले में शामिल थे तीन पाकिस्तानी और दो कश्मीरी

    • By User
    • April 24, 2025
    • 6 views
    पहलगाम आतंकी हमले में शामिल 5 आतंकियों की पहचान हुई; हमले में शामिल थे तीन पाकिस्तानी और दो कश्मीरी

    प्रदेश में भगवान परशुराम के अवतरण दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की गई

    • By User
    • April 24, 2025
    • 4 views
    प्रदेश में भगवान परशुराम के अवतरण दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की गई

    पहलगाम आतंकी हमले के बाद कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी

    • By User
    • April 24, 2025
    • 8 views
    पहलगाम आतंकी हमले के बाद कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी