ऊखीमठः वरिष्ठ भाजपा नेता व विगत कई वर्षों से जन सेवा में लगे कुलदीप रावत के तल्ला नागपुर आगमन पर क्षेत्रीय जनता के तत्वावधान में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठः वरिष्ठ भाजपा नेता व विगत कई वर्षों से जन सेवा में लगे कुलदीप रावत के तल्ला नागपुर आगमन पर क्षेत्रीय जनता के तत्वावधान में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों , विभिन्न गांवों की महिला मंगल दलों व ग्रामीणों ने बढ़ – चढ़कर भागीदारी की। जन संवाद कार्यक्रम में तल्ला नागपुर क्षेत्र में फैली विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। तल्ला नागपुर के चोपता चांदधार में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों के लिए निशुल्क खाद्यान योजना शुरू की तथा आज पूरे भारत में 80 करोड़ गरीब लोगों को खाद्यान वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नकल विरोधी कानून लागू किया गया है जिसका लाभ प्रदेश के युवाओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग – चोपता – पोखरी मोटर मार्ग विस्तारीकरण, चांदधार में मिनी स्टेडियम, स्वारी – ग्वास – कार्तिक स्वामी मोटर सहित तल्ला नागपुर क्षेत्र में फैली 6 समस्याएं के निराकरण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 15 दिनों में विधिवत घोषणा की जायेगी। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी ने कहा कि तल्ला नागपुर क्षेत्र में तीर्थाटन – पर्यटन की अपार सम्भावनाये है इसलिए कार्तिक स्वामी पर्यटन सर्किट से क्षेत्र के अन्य तीर्थ व पर्यटक स्थलों को शामिल करने से तल्ला नागपुर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास सम्भव है। भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने कहा कि तल्ला नागपुर क्षेत्र में फैली हर समस्या के निराकरण के लिए सामूहिक पहल की जायेगी। वरिष्ठ भाजपा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप रावत ने कहा कि तल्ला नागपुर क्षेत्र को प्रकृति ने अपने वैभवो का भरपूर दुलार तो दिया है मगर क्षेत्र में समस्याओं का अम्बार लगने से क्षेत्र विकास से कोसों दूर है इसलिए तल्ला नागपुर क्षेत्र में फैली हर समस्या के निराकरण के लिए सामूहिक पहल होनी चाहिए। जन संवाद कार्यक्रम को जिपस सुनीता बर्त्वाल, उमेन्द्र रमोला, हरेन्द्र राणा, मानवेन्द्र बर्त्वाल, ललित राणा, रोशनी देवी ने भी सम्बोधित किया। जन संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान कुण्डा दानकोट जीतराज व संचालन दलेब सिंह राणा ने किया। इस मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, अजय सेमवाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष त्रिलोचन भटट्, विमल बिष्ट, आशीष पुरोहित, अरविन्द चमोला, मगन सिंह नेगी, बृजमोहन नेगी, दलवीर राणा, भगत सिंह बर्त्वाल, उमेद गुसाईं, भागमल नेगी, सुनील सेमवाल, अनीता रावत लक्ष्मण बर्त्वाल, शान्ति चमोला, लवीश राणा, अवधेश रावत, बीरेन्द्र बिष्ट सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि व भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

  • User

    Related Posts

    केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपादित कराने के लिए निर्वाचन कार्यों में तैनात किए गए जोनल, सेक्टर नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों को दिए अपने दायित्वों का कुशलता के साथ निर्वहन करने के दिए निर्देश।

    Spread the love

    Spread the loveब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी। केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपादित कराने के लिए निर्वाचन कार्यों में तैनात किए गए जोनल,…

    ऊखीमठः वरिष्ठ भाजपा नेता व विगत कई वर्षों से जन सेवा में लगे कुलदीप रावत के ऊखीमठ आगमन पर तुंगनाथ घाटी, मदमहेश्वर घाटी,कालीमठ घाटी व क्षेत्रीय जनता के तत्वावधान में जन मिलन /जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    Spread the love

    Spread the loveब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी। ऊखीमठः वरिष्ठ भाजपा नेता व विगत कई वर्षों से जन सेवा में लगे कुलदीप रावत के ऊखीमठ आगमन पर तुंगनाथ घाटी, मदमहेश्वर घाटी,कालीमठ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शुभांगी छंद।

    • By User
    • October 18, 2024
    • 2 views
    शुभांगी छंद।

    “कुसंग”

    • By User
    • October 18, 2024
    • 5 views
    “कुसंग”

    वीरगति दिवस पर विशेष। सिपाही जगपाल सिंह, वीर चक्र (मरणोपरांत)

    • By User
    • October 18, 2024
    • 4 views
    वीरगति दिवस पर विशेष।     सिपाही जगपाल सिंह, वीर चक्र (मरणोपरांत)

    रुद्रप्रयागः  केंद्रीय बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने शुक्रवार को केदारनाथ पहुंच कर बाबा केदार की पूजा-अर्चना की

    • By User
    • October 18, 2024
    • 4 views
    रुद्रप्रयागः  केंद्रीय बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने शुक्रवार को केदारनाथ पहुंच कर बाबा केदार की पूजा-अर्चना की

    केंद्रीय राज्यमंत्री सविता केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार की पूजा-अर्चना की

    • By User
    • October 18, 2024
    • 9 views
    केंद्रीय राज्यमंत्री सविता केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार की पूजा-अर्चना की

    डीएम बनने के बाद सविन बंसल का मसूरी मे पहला दौरा, किंक्रेग पार्किंग का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया

    • By User
    • October 18, 2024
    • 5 views
    डीएम बनने के बाद सविन बंसल का मसूरी मे पहला दौरा, किंक्रेग पार्किंग का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया