Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, बॉक्सर विजेंदर सिंह भाजपा में हुए शामिल

Spread the love

मुक्केबाजी में भारत के पहले ओलंपिक पदक विजेता विजेंदर सिंह बुधवार को आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने भाजपा में शामिल होते ही पहली प्रक्रिया देते हुए कहा कि मैं देश के विकास के लिए भाजपा में आया हूं।

आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। मुक्केबाजी में भारत के पहले ओलंपिक पदक विजेता और कांग्रेस नेता विजेंदर सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं।
विजेंदर सिंह ने 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में दक्षिणी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से लड़ा था लेकिन वो हार गए थे। उनका नाम पिछले कुछ दिनों से मथुरा से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चर्चा में था, जहां से अभिनेत्री और मौजूदा सांसद हेमा मालिनी फिर से चुनाव लड़ रही हैं।
विजेंदर सिंह जाट समुदाय से आते हैं, जिसका हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बड़ी संख्या में सीटों पर राजनीतिक प्रभाव है।

बॉक्सर विजेंदर कुमार ने देश को ओलपिंक में बॉक्सिंग में पहला पदक जिताया था। विजेंदर सिंह का जन्म 29 अक्टूबर, 1985 को हरियाणा के भिवानी में हुआ। पिता नाम महिपाल सिंह बेनीवाल है। जो हरियाणा रोडवेज में बस ड्राइवर रहे। उनकी मां गृहणी हैं। विजेंद्र बेहद निम्न मध्यम वर्गीय परिवार से जुड़े हैं। विजेंद्र सिंह ने अपनी शुरुआती पढाई भिवानी से ही पूरी की है। उन्होंने भिवानी के कॉलेज से स्नातक की पढाई की। विजेंद्र सिंह को कॉलेज के दिनों से ही मुक्केबाजी और कुश्ती का शौक था, वह इसकी प्रैक्टिस भिवानी बॉक्सिंग क्लब में करते थे। उन्होंने कोचिंग का प्रशिक्षण भारतीय बॉक्सिंग कोच गुरबक्श सिंह संधू से लिया हैं।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ी महतारी की आरती के अकेले रचनाकार डॉ पाटिल।

    Spread the love

    Spread the loveब्यूरो छत्तीसगढ़ः   सुनील चिंचोलकर।   गनपत चौहान, पतरापाली रायगढ़, छत्तीसगढ़।   छत्तीसगढ़ी महतारी की आरती के अकेले रचनाकार डॉ पाटिल।   यूं तो छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना में…

    सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे की मुहीम रंगलाई : चारधाम यात्रा के लिए डॉक्टरों की तैनाती का बड़ा फैसला।

    Spread the love

    Spread the loveब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।   सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे की मुहीम रंगलाई : चारधाम यात्रा के लिए डॉक्टरों की तैनाती का बड़ा फैसला।        …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छत्तीसगढ़ी महतारी की आरती के अकेले रचनाकार डॉ पाटिल।

    • By User
    • April 22, 2025
    • 5 views
    छत्तीसगढ़ी महतारी की आरती के अकेले रचनाकार डॉ पाटिल।

    लॉर्ड जीसस के सच्चे शिष्य थे पोप फ्रांसिस।

    • By User
    • April 22, 2025
    • 4 views
    लॉर्ड जीसस के सच्चे शिष्य थे पोप फ्रांसिस।

    तीन आइपीएस व आठ पीपीएस अधिकारियों के तबादले

    • By User
    • April 22, 2025
    • 5 views
    तीन आइपीएस व आठ पीपीएस अधिकारियों के तबादले

    साहित्य नव प्रभा” सम्मान से सम्मानित हुईं राँची की रचनाकार

    • By User
    • April 22, 2025
    • 7 views
    साहित्य नव प्रभा” सम्मान से सम्मानित हुईं राँची की रचनाकार

    CM धामी ने कहाृ आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत सभी सुरक्षात्मक उपाय किये जाएं

    • By User
    • April 22, 2025
    • 7 views
    CM धामी ने कहाृ आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत सभी सुरक्षात्मक उपाय किये जाएं

    मुझसे कभी यह मत पूछना कि————–?

    • By User
    • April 22, 2025
    • 8 views
    मुझसे कभी यह मत पूछना कि————–?