विवाद के बाद पत्नी ने की पति की पत्थर से कुचलकर हत्या

Spread the love

      विवाद के बाद पत्नी ने की पति की पत्थर से         कुचलकर हत्या
बागेश्वर। कपकोट थाना पुलिस क्षेत्र अंतर्गत फरसाली में पत्नी-पत्नी के बीच उपजे विवाद में पति की जान चली गई। पत्नी ने गुस्से से पति के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरसाली पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों में हाथापाई हो गई। दोनों लड़ते हुए कमरे से बाहर आ गए। इस दौरान पत्नी ने पास में पड़े पत्थर से पति के सिर पर वार कर दिया। वार करते ही वह लहुलुहान होकर नीचे गिर गया और बेहोश हो गया। बच्चों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। घायल को आनन-फानन में सीएचसी कपकोट ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक के भाई ने पुलिस में तहरीर सौंपी है।
भाई की मौत के लिए उसकी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतक की पत्नी मुन्नी देवी के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद में पत्नी ने पति के सिर पर पत्थर से वार कर दिया, जिससे पति की मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Related Posts

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा                      (नया अध्याय)         जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता…

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                      (नया अध्याय)     डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    • By User
    • February 4, 2026
    • 11 views
    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 4 views
    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    गौरैया

    • By User
    • February 4, 2026
    • 7 views
    गौरैया

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।