सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़,15 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

Spread the love

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के केरलापाल इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों ने एक बड़ी मुठभेड़ में 16 नक्सलियों को मार गिराया है। क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया सूचना मिली थी।

जिले के केरलापाल थानाक्षेत्र के गोगुंडा की पहाड़ी पर नक्सली कमांडर जगदीश के होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद डीआरजी और सीआरपीएफ के जवान रवाना हुए। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 16 नक्सलियों को ढेर कर दिया। हालांकि, मुठभेड़ में दो जवानों के घायल होने की खबर सामने आई है।

 

रात 12 बजे ऑपरेशन के लिए रवाना हुए थे जवान

जानकारी के मुताबिक, गोगुंडा इलाके में कमांडर जगदीश के होने की सूचना पर रात 12 बजे डीआरजी और सीआरपीएफ के जवानों को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। जहां सुबह 6 बजकर 50 मिनट में गोलीबारी शुरू हुई।

इस ऑपरेशन में घायल हुए दोनों जवानों को उपचार के लिए रायपुर भेजा जाएगा। वहीं मुठभेड़ को एसपी किरण चव्हाण ने वॉर रूम से मॉनीटर किया है। मुठभेड़ के दौरान ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद हुए हैं।

बस्तर में IED ब्लास्ट में एक जवान घायल

सुकमा छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सबसे अधिक प्रभावित जिलों में से एक है, जहां पहले भी कई नक्सली हमले हो चुके हैं। इससे पहले शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से एक जवान घायल हो गया था।

बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया, “बेड़माकोटी की ओर नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल हो गया। घायल जवान का नारायणपुर के जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया।” आईजी ने बताया कि प्रारंभिक उपचार के बाद घायल जवान की हालत स्थिर हो गई है।

  • Related Posts

    नशे का राजा

    Spread the love

    Spread the loveरश्मि रामेश्वर गुप्ता, बिलासपुर, छत्तीसगढ़।            नशे का राजा   जैसे – जैसे रात ढलती है, नशे के राजा की सवारी निकलती है, अपने…

    नायक रणजीत सिंह। वीर चक्र (मरणोपरान्त)

    Spread the love

    Spread the loveहरीराम यादव, अयोध्या, उ. प्र.।             वीरगति दिवस:08 अप्रैल             नायक रणजीत सिंह          …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नशे का राजा

    • By User
    • April 8, 2025
    • 3 views
    नशे का राजा

    नायक रणजीत सिंह। वीर चक्र (मरणोपरान्त)

    • By User
    • April 8, 2025
    • 6 views
    नायक रणजीत सिंह। वीर चक्र (मरणोपरान्त)

    आत्म-रक्षा के संस्कार दीजिए…!

    • By User
    • April 8, 2025
    • 7 views
    आत्म-रक्षा के संस्कार दीजिए…!

    नुक्कड़ नाटक और स्कूल चलो अभियान रैली से सरकारी विद्यालय में संख्या बढ़ाने का प्रयास सराहा गया।

    • By User
    • April 8, 2025
    • 5 views
    नुक्कड़ नाटक और स्कूल चलो अभियान रैली से सरकारी विद्यालय में संख्या बढ़ाने का प्रयास सराहा गया।