कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर, 2 जवान घायल

Spread the love
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में गुरुवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सेना के जवानों ने मुठभेड़ में पांच आतंकियों को मार गिराया। सेना के अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए कहा कि पांच आतंकी ढेर हो गए हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबल ने संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बुधवार रात जिले के बेहीबाग इलाके के कद्दर में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। कुछ देर बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। आतंकवादियों ने सुरक्षाबल पर गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। 

बगीचे में पड़ें हैं आतंकवादियों के शव

जवानों ने पांच आतंकियों को मार गिराया। वहीं, इस अभियान में सुरक्षाबल के दो जवान घायल हो गए। अधिकारी ने कहा कि पांच आतंकवादियों के शव बगीचों में पड़े हैं, लेकिन अभी तक उन्हें बरामद नहीं किया जा सका है। 

20 अक्टूबर को हुआ था घातक हमला

बता दें कि इससे पहले गगनगीर, गांदरबल और जम्मू-कश्मीर में कई अन्य आतंकवादी हमलों में नागरिकों की हत्या में शामिल एक आतंकवादी श्रीनगर में एक मुठभेड़ में मारा गया था।

पिछले महीने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और खानयार में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया था। सबसे घातक हमला 20 अक्टूबर को हुआ था जब गांदरबल जिले में एक सुरंग निर्माण स्थल पर आतंकवादियों ने एक स्थानीय डॉक्टर और बिहार के दो श्रमिकों सहित सात लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

जम्मू कश्मीर से आतंकियों का सफाया जारी

जम्मू-कश्मीर से आतंकियों का सफाया जारी है। सुरक्षाबल लगातार दहशतगर्दों को ढेर कर रहे हैं। इससे पहले सेना के जवानों ने बांदीपोरा में सर्च ऑपरेशन के दौरान एक आतंकी को ढेर कर दिया था। तलाशी अभियान के दौरान आतंकी ने फायरिंग शूरू कर दी। इसके बाद जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया था। मारे गए आतंकी की पहचान नहीं हुई थी।

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                             …

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 9 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    चुप्पी के पीछे का सपना   (लघुकथा)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    चुप्पी के पीछे का सपना    (लघुकथा)

    दवात-कलम, कर्म और न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    दवात-कलम, कर्म और न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त

    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक