ऊखीमठः केदार घाटी के हिमालयी क्षेत्रों विगत दो दिनो से बर्फबारी होने व निचले भूभाग में झमाझम बारिश होने से सम्पूर्ण केदार घाटी शीतलहर की चपेट मेें आ गयी है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

                ऊखीमठः केदार घाटी के हिमालयी क्षेत्रों विगत दो दिनो से बर्फबारी होने व निचले भूभाग में झमाझम बारिश होने से सम्पूर्ण केदार घाटी शीतलहर की चपेट मेें आ गयी है। सम्पूर्ण केदार घाटी शीतलहर की चपेट मे आने तथा तापमान मे भारी गिरावट महसूस होने से जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है । मुख्य बाजारों में लोग अलाव के सहारे दिन गुजारने के लिए विवश बने हुए है। आने वाले कुछ घन्टों में यदि मौसम का मिजाज इसी प्रकार रहा तो केदार घाटी के सीमान्त गांव बर्फबारी के लदक होने की सम्भावना बनी हुई है। केदार घाटी के निचले क्षेत्रों मेें मौसम के अनुकूल झमाझम बारिश होने से काश्तकारों के चेहरे पर रौनक लौटने लगी है तथा प्रकृति मेें नव ऊर्जा का संचार होने लगा है । बता दे कि केदार घाटी के हिमालयी क्षेत्रो मेें विगत दो दिनो से बर्फबारी होने के कारण जनजीवन आसा प्रभावित हो गया है तथा तापमान मे भारी गिरावट आने से ग्रामीण घरो में कैद होने के कारण मुख्य बाजारो में सन्नाटा पसरने लगा है।

मुख्य बाजारों में लोग अलाव के सहारे दिन गुजार रहे है तथा सीमान्त गांवों में पशु पालको के सन्मुख चारे – पत्ती का संकट बना हुआ है। केदार घाटी के ऊंचाई वाले इलाको में विगत दो दिनो से बर्फबारी होने के कारण, वासुकीताल, केदारनाथ, मनणामाई तीर्थ, मदमहेश्वर, पाण्डवसेरा, नन्दीकुण्ड, विसुणीताल, तुंगनाथ, चोपता, कार्तिक स्वामी का भूभाग बर्फबारी लदक हो गया है। आने वाले कुछ घन्टों में यदि मौसम का मिजाज इसी प्रकार रहा तो केदार घाटी के सीमान्त गांवों में भी बर्फबारी का आगाज होने की सम्भावना बनी हुई है। केदार घाटी के निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने से काश्तकारो के चेहरे खिल उठे है तथा काश्तकारों की फसलों व प्रकृति में नव ऊर्जा का संचार होने लगा है। मौसम के अनुकूल बर्फबारी व बारिश होने से प्राकृतिक जल स्रोतों के जल स्तर पर भी वृद्धि देखने को मिल रही है। मदमहेश्वर घाटी गैड़ बष्टी के प्रगतिशील काश्तकार बलबीर राणा ने बताया कि मदमहेश्वर घाटी मे विगत दो दिनो से हो रही झमाझम बारिश से प्रकृति मे नव ऊर्जा का संचार होने लगा है तथा काश्तकारों की फसलों को नया जीवन मिला है। व्यापार संघ अध्यक्ष चोपता भूपेन्द्र मैठाणी ने बताया कि तुंगनाथ घाटी मे बर्फबारी का आगाज होते ही पर्यटकों की आवाजाही में वृद्धि होने लगी है तथा नूतन वर्ष के आगमन पर भारी संख्या मेें पर्यटकों सैलानियों के तुंगनाथ घाटी पहुंचने की सम्भावना है।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए