ऊखीमठः सभासद पद हेतु नगर निकाय चुनाव हेतु आज नामांकन के दूसरे दिन सभासद पद हेतु 02 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये है, जिसमें रुद्रप्रयाग वार्ड न0 02 से वीरेन्द्र चैहान एंव नगर पंचायत तिलवाडा के वार्ड न0 01 से अमित सिंह ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

              ऊखीमठः सभासद पद हेतु नगर निकाय चुनाव हेतु आज नामांकन के दूसरे दिन सभासद पद हेतु 02 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये है, जिसमें रुद्रप्रयाग वार्ड न0 02 से वीरेन्द्र चैहान एंव नगर पंचायत तिलवाडा के वार्ड न0 01 से अमित सिंह ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है।

आज अध्यक्ष पद हेतु 08 नाम निर्देशन पत्र क्रय किये गये है, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद हेतु 02 तथा जनपद की चार नगर पंचायत हेतु 06 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र क्रय किये गये है।

सभासद पद हेतु आज नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों हेतु 27 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र क्रय किये गये हैं।

रिटर्निंग अधिकारी नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल ने अवगत कराया है कि नामांकन पत्र दाखिल करने के दूसरे दिन रुद्रप्रयाग वार्ड न0 02 से वीरेन्द्र सिंह चैहान द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया, तथा सभासद हेतु 13 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र क्रय किये गये, सभासद हेतु अब तक 30 नाम निर्देशन पत्र क्रय किये गये है। उन्होने अवगत कराया है कि नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु 02 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र क्रय किये गये है, जिसमें अशोक चैधरी एवं विक्रान्त खन्ना शामिल है। उन्होने अवगत कराया है कि अध्यक्ष पद हेतु 04 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र क्रय किये गये है।

रिटर्निंग अधिकारी नगर पंचायत तिलवाड़ा मीनल गुलाटी ने अवगत कराया है कि आज तिलवाडा वार्ड न0 01 से सभासद पद हेतु अमित सिंह द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया है। तथा आज 04 उम्मीदवारों द्वारा सभासद पद हेतु नाम निर्देशन पत्र क्रय किये गये है। अब तक 08 उम्मीदवारों द्वारा सभासद पद हेतु नाम निर्देशन पत्र क्रय किये गये है। तथा आज अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन पत्र क्रय नहीं किये गये है।

रिटर्निंग अधिकारी नगर पंचायत अगस्त्यमुनि अनीता पंवार ने अवगत कराया है कि नगर पंचायत अगस्त्यमुनि अध्यक्ष पद के लिए 01 उम्मीदवार सुशील गोस्वामी द्वारा नाम निर्देशन पत्र क्रय किया गया है। तथा अब तक अध्यक्ष पद हेतु 06 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र क्रय किये जा चुके है। उन्होंने अवगत कराया है कि सभासद पद हेतु 03 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र क्रय किये गये हैं, अब तक कुल 24 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र क्रय किये जा चुके है।

रिटर्निंग अधिकारी नगर पंचायत ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला ने अवगत कराया है कि नगर पंचायत ऊखीमठ अध्यक्ष पद हेतु 03 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र क्रय किए गए हैं जिसमें अंजना रावत, गौरा देवी व बबीता शामिल है। अब तक अध्यक्ष पद हेतु 06 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र क्रय किये जा चुके हैं, तथा वार्ड सदस्य हेतु 02 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र क्रय किए गए हैं, तथा अब तक कुल 10 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र क्रय किये जा चुके है।

रिटर्निंग अधिकारी गुप्तकाशी खुशवंत सिंह चौहान ने अवगत कराया है कि आज नगर पंचायत गुप्तकाशी अध्यक्ष पद हेतु 02 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र क्रय किये गये हैं, जिसमें श्रीमती बीना देवी एवं स्मृति लता शामिल हैं, तथा सभासद पद हेतु 05 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र क्रय किये गये है, अब तक 07 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र क्रय किये जा चुके है।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए