ऊखीमठः नगर पंचायत अध्यक्ष पद ऊखीमठ व गुप्तकाशी के लिए भाजपा-कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन कर दिया है साथ ही दोनों नगर पंचायतों के लिए भी सभाासदों के नामांकन की प्रक्रिया जारी है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

ऊखीमठः नगर पंचायत अध्यक्ष पद ऊखीमठ व गुप्तकाशी के लिए भाजपा-कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन कर दिया है साथ ही दोनो नगर पंचायतों के लिए भी सभाासदों के नामांकन की प्रक्रिया जारी है। दोनो नगर पंचायत के नामांकन तहसील मुख्यालय ऊखीमठ मेें होने के कारण ऊखीमठ में पूरे दिन रौनक रही। ऊखीमठ नगर पंचायत के लिए भाजपा अधिकृत प्रत्याशी बबीता भट्ट ने केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट, व भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नामांकन करते हुए भाजपा केन्द्र व प्रदेश व जिला संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कि संगठन ने उन्हेें जो जिम्मेदारी दी है उनका निर्वहन त्याग व समर्पण की भावना से किया जायेगा तथा नगर क्षेत्र ऊखीमठ में फैली हर समस्या के निराकरण की पहल की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में दर्जनों जनकल्याणकारी योजनायें संचालित की जा रही है उन योजनाओं  का लाभ हर व्यक्ति पहुंचाने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे। कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी रीता पुष्वाण ने भी नामांकन करते हुए प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऊखीमठ के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहूंगी तथा जनमानस को साथ लेकर नगर क्षेत्र के विकास के लिए संघर्ष किया जायेगा। कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी कुब्जा धर्म्वाण ने नामांकन करते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस संगठन के लिए वर्षो से समर्पण भावना से कार्य किया है मगर प्रदेश कांग्रेस संगठन ने मेरे योगदान को अनदेखा किया है इसलिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे चुनाव लड़ने का मन बनाया है तथा जनता का आशीर्वाद मिला तो नगर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए जनता को साथ लेकर प्रयासरत रहूंगी। निर्दलीय प्रत्याशी कल्पेश्वरी देवी ने भी नामांकन करते हुए कहा कि सबको साथ लेकर नगर क्षेत्र ऊखीमठ के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास किया जायेगा। वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत गुप्तकाशी अध्यक्ष पद के लिए भाजपा अधिकृत प्रत्याशी विशेश्वरी देवी व कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी बीना देवी ने भी कई दर्जनो समर्थको के साथ नामांकन किया। समाचार लिखे जाने तक दोनो नगर पंचाायतों के विभिन्न वार्डो के लिए सभासदों के नामांकन की प्रक्रिया जारी थी।

ऊखीमठः विगत कई दशकों से कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित व निष्ठा भावना से कार्य करने वाली कांग्रेस प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुब्जा धर्म्वाण को नगर पंचायत ऊखीमठ अध्यक्ष पद के लिए अधिकृत न होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा देकर निर्दलीय प्रत्याशी प्रत्याशी के रूप में उन्हे अपना समर्थन दिया। इस बाबत सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने ब्लॉक अध्यक्ष के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा सौपा है। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा व कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित को भेजे इस्तीफे का हवाला देते हुए कांग्रेस सेवा दल के पूर्व जिलाध्यक्ष रणजीत रावत, नगर अध्यक्ष प्रदीप धर्म्वाण, महामंत्री प्रमोद नेगी, विपुल धर्म्वाण, नवदीप नेगी, अनन्त सिह रितेश ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुब्जा धर्म्वाण ने पूर्व मेें ब्लॉक अध्यक्ष सहित संगठन के विभिन्न पदों पर रहते हुए संगठन के लिए निष्ठा से कार्य किया तथा उनके कार्यकाल में संगठन को मजबूती मिली है मगर इस बार उन्हें ऊखीमठ नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए अधिकृत न किये जाने से उनके योगदान की अनदेखी हुए है जिससे कार्यकर्ताओ में आक्रोश है।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए