गजल

Spread the love

इंजीनियर राशिद हुसैन 

मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश।

               गजल

मंजिलों के लिए भटकता रहा।

जिंदगी भर सफर ही करता रहा।।

अपनी तकदीर को बदलता रहा।

मैं जमाने के साथ चलता रहा।।

नफरतें हर कदम पे थी लेकिन।

मैं मोहब्बत की राह चलता रहा।।

इस कदर भीड़ थी मसाइल की।

अपने अंदर ही मैं उलझता रहा।।

मेरे जैसी वफ़ा मिली न उसे।

जिंदगी भर वो हाथ मलता रहा।।

कितना बैचेन था मैं तेरे बगैर।

रात भर करवटे बदलता रहा।।

तेरी फुरकत में तेरी यादों का।

आंधियों में चिराग जलता रहा।।

मौत तो जिंदगी से बेहतर है।

बे सबब मौत से मैं डरता रहा।।

मेरी तकदीर में न था लेकिन।

मेरी आंखों में ख्वाब पलता रहा।।

एक आंसू न आया आंखों में।

मेरे अंदर ही गम मचलता रहा।।

खौफ ऐसा खजा का था राशिद।

फूल हाथो से वो मसलता रहा।।

  • Related Posts

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    Spread the love

    Spread the love    कविवर ‘सूर्य’ जी                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 11 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 12 views

    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 19 views
    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 6 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।