ऊखीमठः नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी कुब्जा धर्म्वाण ने भगवान केदारनाथ व भगवान मदमहेश्वर के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में पूजा – अर्चना कर अपने चुनाव प्रचार अभियान का श्रीगणेश किया

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

              ऊखीमठः नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी कुब्जा धर्म्वाण ने भगवान केदारनाथ व भगवान मदमहेश्वर के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में पूजा – अर्चना कर अपने चुनाव प्रचार अभियान का श्रीगणेश किया तथा ओकारेश्वर वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर जनता से आशीर्वाद मांगा। ओकारेश्वर मन्दिर मेें पूजा-अर्चना के बाद ओकारेश्वर वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए उन्होंने कहा कि ऊखीमठ की पावन धरती उषामठ, द्वादश ज्योर्तिलिंगों में अग्रणी भगवान केदारनाथ व न्याय के देवता द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर की शीतकालीन गद्दी स्थल के नाम से विश्वविख्यात है इसलिए ऊखीमठ नगर क्षेत्र के अन्तर्गत तीर्थाटन व पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की सामूहिक पहल की जायेगी। कहा कि ऊखीमठ क्षेत्र युगो से देवनगरी के रूप मेें जाना जाता है इसलिए इस क्षेत्र मे आध्यात्मिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, गतिविधियो को बढ़ावा देने के भरसक प्रयास किये जायेंगे। निर्दलीय प्रत्याशी कुब्जा धर्म्वाण ने कहा कि नगर क्षेत्रान्तर्गत बन्दरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर कार्य योजना तैयार की जायेगी तथा गर्मियों के समय पेयजल संकट को दूर करने के लिए पिगलापानी – ऊखीमठ, फापज – ऊखीमठ, मंगोली – ऊखीमठ पेयजल योजनाओं का पुर्नगठन के साथ बरसात के समय जल संरक्षण के लिए सामूहिक पहल की जायेगी।

उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन का आशीर्वाद मिला तो नगर पंचायत ऊखीमठ को ऐतिहासिक नगरी बनाने के हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे। कहा कि जैबरी के निकट मन्दाकिनी के कटाव से प्रति वर्ष भूस्खलन होने से जैबरी का अधिकांश भूभाग भूस्खलन की भेंट चढने के साथ बरसात के समय कुण्ड- चोपता नेशनल हार्डवे पर सफर करना जोखिम भरा रहता है इसलिए भूस्खलन की रोकथाम के लिए मन्दाकिनी के किनारे सुरक्षा दीवालों के निर्माण के पहल की जायेगी। कहा कि नगर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास जनता के अनुरूप हो इसके लिए त्रैमासिक सार्वजनिक बैठको का आयोजन किया जायेगा तथा जनता की भावनाओ के अनुरूप विकास योजनाओ की पहल की जायेगी तथा बरसात से पूर्व ऊखीमठ की ऊपरी पहाडियो पर तडी चाल यंत्र लगाये जायेंगे जिससे आकाशी बिजली गिरने से पूर्व यंत्रो के जरिये जनता को सचेत किया जा सके। इस मौके पर रणजीत सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह, राजेन्द्र धर्म्वाण, उमा धर्म्वाण, श्वेता बुटोला, विफुल व अभिरत्न मौजूद रहे।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए