ऊखीमठः विकासखण्ड के सीमान्त गाँव संचार युग में भी संचार सुविधा से वंचित है!

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

                    ऊखीमठः विकासखण्ड के सीमान्त गाँव संचार युग में भी संचार सुविधा से वंचित है! जबकि कालीमठ घाटी के जाल मल्ला क्षेत्र में लड़खडाती संचार सुविधा का खामियाजा वहाँ के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है! कुछ गांवों को संचार सुविधा से जोड़ने के लिए संचार निगम व निजी कम्पनियों द्वारा मोबाइल टावर लगा तो दिये है मगर उन टावरों की संचार सेवा शुरू न होने से ग्रामीणों का इन्तजार खत्म नही हो रहा है! बता दे कि मदमहेश्वर घाटी की सीमान्त ग्राम पंचायत गडगू व मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर गौण्डार, कालीमठ घाटी के चिलौण्ड व चौमासी तथा केदार घाटी की सीमान्त ग्राम पंचायत तोषी आज भी संचार सुविधा से वंचित है! मदमहेश्वर घाटी के गडगू व गौण्डार गांव को संचार सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संचार निगम व निजी कम्पनियों द्वारा मोबाइल टावर लगा तो दिये है मगर उन मोबाइल टावरों की संचार सेवायें कब शुरू होगी यह भविष्य के गर्भ में है!

कालीमठ घाटी के चिलौण्ड व चौमासी तथा केदार घाटी की सीमान्त ग्राम पंचायत तोषी गांव राज्य गठन के 24 वर्षों बाद भी संचार सुविधा से वंचित है! इन गांवों में कुछ स्थानों पर मीलो दूर लगे मोबाइल टावर सिगनल तो देते हैं मगर अपनों से स्पष्ट वार्ता नहीं हो पाती है इसलिए ग्रामीणों को अपने चित – परिचितों से वार्ता करने के लिए ऊंची ऊंचाई या फिर पेड़ की शाखाओं का सहारा लेना पड़ता है! कालीमठ घाटी के जात मल्ला क्षेत्र में इन दिनों संचार सुविधा के बार – बार बाधित होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश बना हुआ है! मदमहेश्वर घाटी विकास मंच के पूर्व अध्यक्ष मदन भटट् का कहना है कि संचार युग में सीमान्त गांवों में आज भी संचार सुविधा का अभाव बना हुआ है तथा ग्रामीणो द्वारा लगातार सीमान्त गांवों को संचार सुविधा से जोड़ने की मांग की जा रही है फिर भी सरकारी हुक्मरानों ग्रामीणों की फरियाद सुनने को राजी नहीं है! प्रधान जाल मल्ला त्रिलोक रावत ने बताया कि क्षेत्र में विगत कई दिनों से संचार सेवा के बार – बार बाधित होने से ग्रामीणों को संचार सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है!

क्षेत्र पंचायत सदस्य बलवीर रावत ने बताया कि क्षेत्र में लगे मोबाइल टावर शोपीस बने हुए है तथा ग्रामीण गुहार लगाते – लगाते थक चुकें है! पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष आनन्द सिंह रावत का कहना है कि एक तरफ केन्द्र व प्रदेश सरकार सीमान्त गांवों के चहुंमुखी विकास के लिए दर्जनों हवाई घोषणायें कर रही है वही सीमान्त गाँव आज भी संचार सुविधा से वंचित है! उन्होंने कहा कि यदि सीमान्त क्षेत्रों के साथ मदमहेश्वर व तुंगनाथ धामों सहित यात्रा पड़ावों को संचार सुविधा से जोड़ा जाता है तो तीर्थ यात्रियों व सैलानियों की आवाजाही में भारी वृद्धि होने के साथ स्थानीय तीर्थाटन – पर्यटन व्यवसाय में भी भारी इजाफा होगा! स्थानीय व्यापारी विजय पंवार ने बताया कि ऊखीमठ क्षेत्र मे भी लम्बे समय से बी एस एन एल की संचार सुविधा के बाधित होने का खामियाजा भी स्थानीय उपभोक्ताओ को भुगतना पड़ रहा है।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए