हल्‍द्वानी में 11 और 12 काे होगी जाेरदार बार‍िश, नैनीताल में ख‍िलेगी चटख धूप।

Spread the love

हल्‍द्वानी में 11 और 12 काे होगी जाेरदार बार‍िश, नैनीताल में ख‍िलेगी चटख धूप।

 

              हल्द्वानीः मैदानी क्षेत्रों में सर्दी का सितम जारी है। बुधवार को हल्द्वानी सहित आसपास के कई इलाके कोहरे की चादर में लिपटे रहे। शीतलहर का प्रभाव इतना जबरदस्त था कि दिन के समय पाला बारिश की बूंदों के जैसे बरसता रहा। सर्द हवाएं चलने से बढ़ी ठिठुरन ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं, आगामी कुछ दिनों तक मौसम की मार से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

             मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, हल्द्वानी क्षेत्र में बुधवार को अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबक‍ि मंगलवार की अपेक्षा दिन के पारे में 0.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। तापमान में सामान्य बढ़ोत्तरी के बावजूद नैनीताल के मैदानी हिस्सों में गजब की ठंड देखने को म‍िली।

रात के समय छाया घना कोहरा

दिन भर हल्का कोहरा और सर्दी का प्रभाव सूर्य अस्त के साथ बढ़ गया। रात के समय घना कोहरा छाए रहने की वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, मौसम विज्ञान केंद्र ने 11 और 12 जनवरी को पहाड़ से लेकर मैदान तक वर्षा होने की चेतावनी जारी की है। ऐसे में वर्षा होने से ठंड बढ़ने की संभावना है।

              ठंड का प्रकोप बढ़ने की वजह से लोग हीटर और ब्लोअर जैस विद्युत चलित यंत्रों की मदद ले रहे हैं। ऐसे में बिजली की खपत में भी वृद्धि हो गई है। हल्द्वानी नगर और ग्रामीण क्षेत्र में सामान्य दिनों में 2.5 एमयू से 3.0 एमयू तक बिजली की खपत रहती है। लेकिन विद्युत यंत्रों का उपयोग बढ़ने से खपत में हुई वृद्धि के कारण बिजली की खपत भी 15 प्रतिशत तक बढ़ गई है।

नैनीताल में ख‍िली तेज धूप

              नैनीतालः सरोवर नगरी नैनीताल में बुधवार को मौसम सुहावना बना रहा। यहां दिनभर तेज धूप खिली रही लेकिन शाम को सर्द हवाओं ने ठंड में बढ़ोतरी कर दी। बुधवार को नगर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। यहां बुधवार सुबह से ही मौसम का मिजाज सुहावना बना था। दोपहर में तेज धूप में बैठना भी मुश्किल होने लगा। यहां भ्रमण के लिए पहुंचे सैलानियों ने भी सुहावने मौसम का आनंद उठाया।

इधर ज्योलीकोट व दोगांव क्षेत्र में दोपहर बाद घना कोहरा छा गया। जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ा। शाम चार बजे से नैनीताल में तेज सर्द हवा का प्रकोप बढ़ गया। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों के साथ-साथ अंगीठी, हीटर और ब्लोअर आदि का सहारा लिया। यहां जीआइसी मौसम विज्ञान केंद के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहा।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए