ऊखीमठः नगर पंचायत अगस्ततमुनि अध्यक्ष पद पर काँग्रेस अधिकृत प्रत्याशी राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह।

                ऊखीमठः नगर पंचायत अगस्ततमुनि अध्यक्ष पद पर काँग्रेस अधिकृत प्रत्याशी राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। केदारनाथ विधानसभा के पूर्व विधायक मनोज रावत सहित काँग्रेस संगठन के पदाधिकारियों ने उनके चुनाव प्रचार को गति देने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है तथा काँग्रेस संगठन का हर कार्यकर्ता टोर टू टोर सम्पर्क कर काँग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी ने पक्ष मे मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर काँग्रेस अधिकृत प्रत्याशी राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ नगर क्षेत्रान्तर्गत सिल्ली, अमकोटक्ष, धान्यूक्ष, ताली बगर, मरघट, गंगानगर, जवाहनगर बनियाणी, सौडी, अमोटा, बेडूबगड, विजयनगर, अगस्तमुनि मुख्य बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर जनता जनार्दन का आशीर्वाद मांगा। विभिन्न क्षेत्रो भ्रमण करते हुए कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी ने कहा कि अगस्तमुनि नगर क्षेत्र को तीर्थाटन व पर्यटन तथा देवनगरी के रूप मेें विकसित करने की सामूहिक पहल की जायेगी तथा नगर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए जनता के अनुरूप कार्य योजना तैयार की जायेगी। कहा कि नगर क्षेत्रान्तर्गत सीवर लाइन का निर्माण शीध्र किया जायेगा तथा बन्दरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए हिमाचल की तर्ज पर कार्य किया जायेगा तथा सड़कों पर आवारा घूमने वाले पशुओं  के लिए गौशाला का निर्माण कर गौ रक्षा के संरक्षण व संवर्धन के लिए बेहतरीन कार्य भी जन भावनाओ के अनुरूप किया जायेगा। कहा कि महिलाओं  को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी वार्डो, नगरों व कस्बों  में महिला समूहो का गठन के सिलाई, बुनाई, कडाई का परीक्षण देने के साथ यात्रा सीजन मे महिला समूहो के द्वारा स्थानीय उत्पादो को बढ़ावा देने के लिए महिला समूहो को प्रेरित किया जायेगा इस मौके पर पूर्व विधायक मनोज रावत, जिलाध्यक्ष कुवर सजवाण, कांग्रेस अगस्तमुनि प्रभारी बीरेन्द्र बुटोला, कुवर लाल, शिव सिंह रावत, पूर्व प्रमुख विनोद चंद, अगस्तमुनी ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गुसाई, पी सी सी कुलदीप कण्डारी, पूर्व जिलाध्यक्ष जसपाल लाल,भूपेंद्र राणा, दीपा देवी आर्य, पूर्व जिपस देवेश्वरी नेगी, रजनी रावत सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए