ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
राष्ट्रीय खेलों का आयोजन अल्मोड़ा में होना गौरव की बात :
जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने स्टेडियम का दौरा कर व्यवस्थाओं लिया जायजा।
अल्मोड़ाः जिले में 31 जनवरी से चार फरवरी तक राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत होने वाली योगासन प्रतियोगिता के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे की अध्यक्षता में एक बैठक हुई।
जिलाधिकारी ने कहा कि अल्मोड़ा को यह अवसर मिलना बड़े गौरव की बात है। इसे भव्य एवं सुविधाजनक बनाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यहां देश भर से प्रतिभागियों का आगमन होगा तथा अपने जनपद को एक नई पहचान मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन में बिजली, पानी, साफ सफाई व्यवस्था, प्रतिभागियों की रुकने की व्यवस्था आदि के लिए प्रर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए।
बैठक के बाद जिलाधिकारी ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया तथा तैयारियों का जायजा लिया। इधर जिलाधिकारी ने एसएसजे परिसर का भी जायजा लिया । इस अवसर पर वहां पर एसएसपी देवेन्द्र पींचा, सीडीओ देवेश शाशनी मौजूद थे।








