सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बल पर निकायों में परचम लहरायेगी भाजपा- मधु भट्ट।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठःलक्ष्मण सिंह नेगी।

सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बल पर निकायों में परचम लहरायेगी भाजपा- मधु भट्ट।

             ऊखीमठ उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी उपाध्यक्ष संस्कृति,साहित्य एवं कला व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मधु भट्ट ने भाजपा जिला कार्यालय रूद्रप्रयाग मे निकाय चुनाव को लेकर पत्रकारों से मुकाकात की। पत्रकार वार्ता में उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा शत प्रतिशत जीत के साथ निकाय चुनाव मेें जीत का शतक लगाने जा रही है, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के बल पर पार्टी जनता के बीच जा रही है। ओर भाजपा निकायों में परचम लहरायेगी।

उन्होंने कहा कि श्री केदारनाथ धाम में 550 करोड़ के निर्माण व विकास के ऐतिहासिक कार्य सरकार ने किये है। जिससे सनातन की इन पावन शीर्ष स्थलों की भव्यता एवं दिव्यता में वृद्धि में सहयोग मिला है।

उन्होंने कहा कि इसी तरह विकास से विरासत आगे बढाते हुए 2430 करोड़ की लागत के गौरीकुण्ड-केदारनाथ और गोविंदघाट-हेमकुण्ड साहिब रोपवे निर्माण का शिलान्यास हुआ है। इसी तरह यमुनोत्री को भी रोपवे से जोडा़ जा रहा है।

भाजपा सरकार द्वारा दीन दयाल होम स्टे के अन्तर्गत होमस्टे का विकास करने हेतु पर्वतीय क्षेत्रों में 30 प्रतिशत और मैदानी क्षेत्र में 25 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाएगी ।

भाजपा सरकार द्वारा खिलाडियों के लिए सरकारी नौकरियों में 4 प्रतिशत खेल कोटा लागू पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न नौकरी की सुविधा उत्तराखण्ड को 2025 के राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का सम्मान भी मिला है।

भाजपा सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण एवं उत्तराखण्ड आन्दोलनाकारियों को राज्य सेवाओं मे 10 प्रतिशत क्षैतिज नौकरियां दी गई।

आयुष्मान भारत योजना के तहत 57.58 लाख लाभार्थियों को रू0 5 लाख तक की स्वास्थ्य सेवाएं दी गई हैं। तथा अटल आयुष्मान योजना के अन्तर्गत राज्य के सभी नागरिकों को लाभ दिया जा रहा है। कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तराखण्ड में वृद्धावस्था पेंशन बढाकर 1500 की ।अब पति-पत्नी दोनो को पेंशन सुनिश्चित की गई है।

उन्होंने कहा कि जनसहयोग से प्रदेश ऐसी अनगिनत उपलब्धियां और विकास कार्य का गवाह बन रहा है जिसके आधार पर हम आग्रह करते हैं कि केंद्र एवं राज्य की तरह निकायों में की सरकार में भी भाजपा को मौका दिया जाए। जिससे ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी और क्षेत्र का चोमुखी विकास होगा।

पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार ने कहा कि निकाय चुनाव में हम जनपद रूद्रप्रयाग की पांचों निकायों पर जीत दर्ज कर रहे हैं। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र सिंह बर्त्वाल आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए