राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिका किशोरी अवस्था एवं मासिक धर्मचक्र जागरुकता कार्यशाला । 

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिका किशोरी अवस्था एवं मासिक धर्मचक्र जागरुकता कार्यशाला । 

 

 

ऊखीमठ: जीवन निर्माण एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित विद्यालय डाॅ0 जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी में हंस फाउण्डेशन द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर किशोरियों, बालिकाओं एवं महिलाओं हेतु उनके स्वास्थ्य सम्बन्धी बालिका किशोरी अवस्था एवं मासिक धर्मचक्र जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का शुभारम्भ करते हुए विद्यालय संस्थापक लखपत सिंह ने हंस फाउण्डशन की ओर से कार्यशाला हेतु आयी विशेषज्ञों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालयों में किशोरियों के मासिक धर्म एवं स्वच्छता सम्बन्धी जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन करना अति आवश्यक है।

हंस फाउण्डेशन की समन्वयक भारती राय द्वारा छात्राओं, किशोरियों एवं महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने व प्रतिमाह होने वाले मासिक धर्म के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताते हुए कहा कि इस दौरान सिर्फ सेनेटरी पैडस् को ही प्रयोग में लाना चाहिए अन्य किसी कपड़े आदि के प्रयोग से कई तरह की बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है। साथ ही उन्होेंने कहा कि मासिक धर्म के दौरान यदि किसी को दर्द रहता है तो किसी भी प्रकार की दर्द निवारक दवाईयों का प्रयोग नहीं करना चाहिए बल्कि सूर्य का प्रकाश व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य प्रदार्थ लेने चाहिए। यदि किसी का वजन अचानक से बढ़ जाता है तो शीघ्र ही चिकित्सीय सलाह लेना जरूरी है। मासिक धर्म के नियमित न रहने पर खून की जाँच कर लेनी चाहिए। विषेशज्ञ मालती ने कहा कि हमें अपनी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं को चिकित्सकों को खुलकर बतानी चाहिए जिससे सही समय पर हमारी समस्या का समाधान हो जाये।

विद्यालय शिक्षिका ज्योति असवाल, विद्यालय कार्यक्रम प्रभारी कविता दुमागा एवं अभिभावक राजेश्वरी गोस्वामी द्वारा भी छात्राओं और उपस्थित महिलाओें को स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी प्रदान कर राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनायें प्रेषित कीगयी।

इस अवसर पर हंस फाउण्डेशन की ओर से सौ से अधिक छात्राओं, शिक्षिकाओं एवं महिलाओं ने कार्यशाला में प्रतिभाग कर लाभ प्राप्त किया। साथ ही छात्राओं को सेनेटरी पैड, साबुन आदि सामग्री भी वितरित की गई। फाउंडेशन की टीम से फार्मेंसिस्ट जीवन, मालती, अंकित एवं टैक्निशियन रितु सहित विद्यालय की सभी शिक्षिकायें भी कार्यशाला में मौजूद रही।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़