मेधावी छात्र गौरव शिरोमणि सम्मान रहा मुख्य आकर्षण।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

मेधावी छात्र गौरव शिरोमणि सम्मान रहा मुख्य आकर्षण।

 

                 ऊखीमठः जीवन निर्माण एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित विद्यालय डॉo जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी में गणतंत्र दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देश भक्ति गीतों एवं नारों के साथ प्रभात फेरी के पश्चात विद्यालय के पुरातन छात्र मुख्य अथिति डॉo जयदीप चौहान द्वारा झंडारोहण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय संस्थापक लखपत सिंह राणा ने कहा कि अपने पुरातन छात्र को मुख्य अथिति के रूप में देखकर सम्पूर्ण विद्यालय परिवार गौरवान्वित है। झंडारोहण के पश्चास्त सांस्कृतिक कार्यकमों का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉo चौहान, विशिष्ट अतिथि उमेद सिंह नेगी एवं प्रदीप बिष्ट, अति विशिष्ट अतिथि कल्पेश्वरी देवी बिष्ट एवं सुरेशी देवी चौहान द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं विद्यालय द्वारा माल्यार्पण एवं बैज अलंकरण एवं कर किया गया। छात्र- छात्राओं द्वारा देश भक्ति, लोक गीतों एवं नृत्य नाटिका के माध्यम से कक्षावार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। संस्कृत में प्रस्तुत नाटिका अभिज्ञान शाकुंतलम एवं कक्षा सातवीं के छात्रों द्वारा प्रस्तुत नाटक संस्कार को अभिभावकों एवं छात्र छात्राओं द्वारा खूब सराहा गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उमेद सिंह नेगी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें प्रेषित करते अभिभावकों से कहा कि अपने पाल्यों का सही मार्गदर्शन हम सबकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मुख्य अतिथि डॉo जयदीप चौहान ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने ही विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। छात्र छात्राओं से उन्होंने कहा कि भविष्य में वो जो भी बनना चाहते हैं उसकी तैयारी अभी से शुरू कर दें जिससे सही समय पर सफलता प्राप्त हो जाय। अभिभावकों से उन्होंने कहा कि बच्चों को संस्कारवान बनायें। विद्यालय संस्थापक के कार्यों की सराहना करते हुये उन्होंने कहा कि संस्थापक राणा जी द्वारा आज से पच्चीस साल पहले ही गुप्तकाशी में देहरादून जैसी शिक्षा प्रदान करने की सोच के साथ विद्यालय की स्थापना कर दी गयी थी। विद्यालय एवं विद्यालय को संचालित करने वाली संस्था द्वारा डॉo चौहान को मेधावी छात्र गौरव शिरोमणि सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। विद्यालय के संस्थापक लखपत सिंह राणा ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने पाल्यों द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले कार्यक्रमों को देखने अवश्य विद्यालय आयें। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की कार्यक्रम प्रभारी कविता दुमागा द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़