38वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य उद्घाटन समारोह में 25 हजार लोगों के शिरकत करने का अनुमान…जुबिन, पवनदीप और पांडवाज देंगे प्रस्तुति

Spread the love

38वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य उद्घाटन समारोह में 25 हजार लोगों के शिरकत करने का अनुमान है। इनमें खिलाड़ियों और स्टाफ को मिलाकर ही करीब 16 हजार लोग रहेंगे। इनके अलावा तीन हजार के आसपास कलाकार हैं। इस दौरान बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल, पवनदीप राजन, पांडवाज बैंड की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण होंगे।

महाराणा प्रताप स्टेडियम स्थित कार्यक्रम स्थल के बीच में 60 फीट ऊंची वीडियो वॉल बनी है, जिसके जरिए स्टेडियम के हर कोने से वीडियो शो देखा जा सकेगा। इसी वीडियो वॉल के चारों तरफ तीन लेवल का स्टेज तैयार है, जिस पर तीन हजार से अधिक कलाकार अपनी-अपनी प्रस्तुतियां देंगे। करीब 15 सौ लाइटों की मदद से भव्य लाइट शो होगा। उसके बाद आतिशबाजी शो से समारोह की रात को रंगों से भरा जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हिमालय को आवाज (नैरेटर) बनाकर किया जाएगा, जिसमें करीब पांच से सात मिनट राज्य के समृद्ध गौरव का वर्णन होगा। समारोह की थीम देवभूमि, पर्यावरण, लोक कला, वन्य जीव और हिमालय पर आधारित होगी।

पीटी ऊषा देहरादून पहुंचीं, खेल तैयारियों का लिया जायजा

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा सोमवार को ही देहरादून पहुंच गई हैं। दून एयरपोर्ट पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्हें राज्य की खेलों तैयारियों और भव्य आयोजन की रूपरेखा के बारे में बताया। अन्य मुख्य अतिथि भी मंगलवार दोपहर तक दून पहुंच जाएंगे। समारोह की थीम देवभूमि, पर्यावरण, लोक कला, वन्य जीव और हिमालय पर आधारित होगी।

जाओ और खेल फलक पर छा जाओ
राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह की पूर्व संध्या पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए संदेश दिया कि, जाओ और खेल फलक पर छा जाओ। उन्होंने कहा कि सरकार के रूप में हम खेल आयोजन के बेहतर से बेहतर जो दे सकते थे, हमने उसमें कोई कसर बाकी नहीं रखी। अब प्रदेश की टीमों से अपेक्षा है कि वे अपने दमदार प्रदर्शन से देवभूमि को गौरवांवित करें। इस बीच खेल मंत्री ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) से राजभवन में मुलाकात कर उन्हें राष्ट्रीय खेलों के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़