ब्यूरो भटवाड़ी (उत्तरकाशी): कुशला प्रसाद रतुड़ी।
उत्तरकाशीः शीतकालीन चार धाम यात्रा को बढ़ावा देने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को लेकर उत्तराखंड सरकार की तैयारियां जोरों पर चल रही है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चारों धामों के शीतकालीन प्रवास स्थानों पर जाकर शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित करेंगे प्रधानमंत्री जहां शीतकालीन प्रवास स्थानों में पूजा अर्चना करेंगे वहीं देश के श्रद्धालुओं को शीतकाल में धामों के दर्शन का आह्वान करेंगे। वहीं गंगा मैया के शीतकालीन प्रवास स्थान मुखी मठ (मुखवा) में तैयारियों का जायजा लेने अधिकारी पहुंच रहे हैं चाहे रास्ते हो सड़क, पार्किंग आदि का कार्य तीव्र गति से चल रहा है । प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर मंदिर समिति के साथ साथ क्षैत्रिय लोग भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल व सचिव सुरेश सेमवाल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चारों धामों में आने से शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा मिलेगा साथ ही क्षेत्र के विकास में भी अहम भूमिका निभायेगा मंदिर समिति सभी तैयारियों पर नजर बनाए हुए है। वहीं प्रशासन भी तैयारी में जुटा है।









