उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, यलो अलर्ट जारी

Spread the love
देहरादून। प्रदेशभर के अधिकांश जनपदों में मंगलवार से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। दून समेत सात जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है 

तीन हजार मीटर से अधिक ऊंची चोटियों पर हिमपात होने की संभावना है। वर्षा का दौर बुधवार को भी इसी प्रकार बना रह सकता है। टिहरी, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंह नगर में वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात होने की संभावना

सोमवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने से दिन में गर्मी महसूस की गई। हालांकि रात और दिन में अभी भी ठंड पड़ रही है। 

इन शहरों में ये रहा तापमान

  • देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 25.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 24.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस अधिक 22.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रहा।
  • टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 20.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम बदलने और वर्षा होने से अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक कमी की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को गढ़वाल मंडल के चार और कुमाऊं मंडल के तीन जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है। मंगलवार को तीन हजार और बुधवार को 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इससे तापमान में काफी कमी आने का अनुमान है।

 

नैनीताल में मौसम बदला

नैनीताल। सरोवर नगरी का मौसम गरमाने लगा है। सोमवार को तेज धूप में बैठना असहनीय हो गया। मौसम विभाग में मंगलवार को मौसम बदलने की संभावना जताई है। सूर्य की किरणों की दिशा सीधी होने लगीं हैं तो गर्मी का आभास स्वाभाविक है। जिस कारण पूरे दिन तापमान उठा रहा और गर्म कपड़ों जरूरत महसूस नहीं हुई। देर शाम तक मौसम गरमाया रहा । उधर मौसम विभाग का जारी पूर्वानुमान मंगलवार से मौसम बदलने का संकेत दे रहा है। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदलने जा रहा है। विक्षोभ शक्तिशाली हुआ तो मध्यम वर्षा हो सकती है। यदि कमजोर हुआ तो बूंदाबांदी के साथ सिमटकर रह जाएगा। पिछले सप्ताह उठा पश्चिमी विक्षोभ नगर बिना बारिश के विदा हो गया। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 70 व न्यूनतम 40 प्रतिशत रही।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़