ऊखीमठः नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभाासदों  को उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

ऊखीमठः नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभाासदों  को उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों के पदभार ग्रहण करते ही नगर पंचायत के अन्तर्गत विकास कार्यो को गति मिलेगी। शपथ ग्रहण समारोह मे सभी वार्डो के ग्रामीणों ने बढ़- चढ़कर भागीदारी की। शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि ग्राम पंचायत व नगर पंचायत विकास की प्रथम सीढी़ है। इसलिए नगर पंचायत के चहुंमुखी विकास एकता व सामूहिक पहल से हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मेें देश व प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है तथा नगर पंचायतों के नवनिर्वाचित पदाधिकारी यदि केन्द्र व प्रदेश सरकारों का सहयोग करते हैं तो नगर पंचायतों के अन्तर्गत विकास कार्यों को गति मिलने के साथ नगर पंचायतों के सर्वांगीण विकास सम्भव है। उन्होंने कहा कि तोडी डाली – काकडागाड निर्माणाधीन मोटर मार्ग का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है तथा शीध्र मोटर मार्ग को यात्रा मार्ग के रूप में विकसित किया जायेगा तथा नगर क्षेत्र ऊखीमठ व केदारनाथ विधानसभा के अन्तर्गत विभिन्न विकास कार्यो को गति देने की पहल की जा रही है। नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने सभी जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जन भावनाओं के अनुरूप विकास कार्यो को गति दी जायेगी तथा ऊखीमठ नगर क्षेत्र को तीर्था व पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करनी की सामूहिक पहल की जायेगी। नवनिर्वाचित सभासद बलवीर पंवार ने कहा कि नगर क्षेत्रान्तर्गत फैली हर समस्या के निराकरण के लिए सामूहिक पहल होनी चाहिए। सभासद प्रदीप धर्म्वाण, सरला देवी व पूजा देवी ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर पूर्व प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री आनन्द सिंह रावत, गुरिल्ला संगठन जिलाध्यक्ष बसन्ती रावत, सामाजिक कार्यकर्ता खुशहाल नेगी, प्रधान संगठन निवर्तमान ब्लॉक संरक्षक सन्दीप पुष्वाण, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भटट, पूर्व सभासद प्रमोद नेगी, बलवन्त रावत, दुर्गा देवी, धनानन्द मैठाणी, महावीर सिंह नेगी, रणजीत रावत, डा0 कैलाश पुष्वाण, नवदीप नेगी, पूर्व प्रधान मदन सिंह नेगी, सुरेन्द्र पुष्वाण, महिला मंगल दल अध्यक्ष मिथला देवी, राजेन्द्र धर्म्वाण, रमेश चन्द्र सेमवाल, आशीष राणा, उमा धर्म्वाण, अजय कुमार, कुलदीप, परमवीर, बिहारी लाल, गोल्डी परासर, यशवीर रावत, दर्शन सिंह नेगी सहित नगर पंचायत के अधिकारी – कर्मचारी व विभिन्न वार्डो के ग्रामीण मौजूद थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़