ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत।
रानीखेत में व्यापार मंडल के चुनाव के लिए 21 फरवरी को होगा मतदान।
पहचान पत्र वितरण कार्य शुरू, 10फरवरी से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया।
रानीखेत (अल्मोड़ा): व्यापार मंडल चुनाव समिति ने नगर व्यापार मंडल के निर्वाचन का कार्यक्रम तय कर लिया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सहित छह पदों के लिए दस फरवरी को नामांकन और 21 फरवरी को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है।
मतदान दिवस पर समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। चुनाव संबंधी सभी गतिविधियां शिव मंदिर धर्मशाला परिसर में संपन्न होंगी।शिव मंदिर पुस्तकालय में हुई बैठक में समिति ने विचार विमर्श के बाद चुनाव कार्यक्रम घोषित किया।इसी क्रम में व्यापारियों को पहचान पत्र वितरण कार्य शुरू हो गया है। जिसका दायित्व चुनाव समिति महासचिव कुलदीप कुमार व सचिव हेम भगत को सौंपा गया है।
नौ फरवरी को नामांकन पत्र और मतदाता सूची शिव मंदिर कक्ष रानीखेत में मिल सकेगी। चुनाव प्रक्रिया 10 फरवरी को व्यापार मंडल के छः पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने से शुरू होगी और 21फरवरी को सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे। उसी दिन शाम चार बजे से मतगणना शुरू होगी और देर शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
बैठक में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, चुनाव समिति के अध्यक्ष अगस्त लाल शाह, कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रताप सिंह मेहरा, महासचिव कुलदीप कुमार, कोषाध्यक्ष अतुल कुमार अग्रवाल, सचिव हेम भगत, सह कोषाध्यक्ष ललित मोहन नेगी, सदस्य जगदीश अग्रवाल, विमल भट्ट मौजूद थे।









