ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।
ऊखीमठः नगर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर पेयजल संकट गहराने लगा है, जबकि सड़क किनारे लगे हैड़ पम्प विभागीय लापरवाही के करण वर्षो से शोपीस बने हुए है। मौसम के अनुकूल बर्फबारी व बारिश न होने से पेयजल गहराने का मुख्य कारण माना जा रहा है फरवरी माह में प्राकृतिक जल स्रोतों के जल स्तर पर भारी गिरावट आने भविष्य के लिए शुभ संकेत नही माना जा रहा है। आने वाले दिनो में यदि मौसम के अनुकूल बर्फबारी व बारिश नहीं हुई तो मई जून मेें विभिन्न क्षेत्रो मेें भारी पेयजल संकट गहराने की सम्भावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। विगत कई वर्षों से जलवायु परिवर्तन के कारण प्राकृतिक जल स्रोतों के जल स्तर पर निरन्तर गिरावट देखने को मिल रही है। इस वर्ष दिसम्बर व जनवरी माह में मौसम के अनुकूल बर्फबारी व बारिश न होने से नगर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न तोकों में पेयजल संकट गहराने लगा है। आलम यह है कि फरवरी माह के शुभारंभ में ही ग्रामीण बूंद – बूंद पानी के लिए मोहताज होने लगे हैैं। नगर क्षेत्रान्तर्गत मोटर मार्ग के किनारे लगे हैड पम्प विभागीय लापरवाही व रख-रखाव के अभाव में शो पीस बने हुए है। मोटर मार्ग के किनारो लगे हैड पम्पों से यदि पेयजल आपूर्ति सुचारू रहती तो ग्रामीणों व व्यापारियों को राहत मिल सकती थी मगर विभागीय लापरवाही के कारण व रख – रखाव के अभाव में सड़क किनारे लगे हैण्ड पम्पों की पेयजल आपूर्ति वर्षों से ठप है। व्यापार संघ संरक्षक आनन्द सिंह रावत ने बताया कि विभागीय लापरवाही के कारण नगर क्षेत्रान्तर्गत कई तोकों में विगत दो सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है जिससे व्यापारी बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज बना हुआ है। उनका कहना है कि मोटर मार्ग के किनारों लगे हैड पम्पों का रख-रखाव कर पेयजल आपूर्ति सुचारू होती तो व्यापारियों को कुछ राहत मिलती। जल संस्थान के अवर अभियन्ता बीरेन्द्र भण्डारी ने बताया कि दिसम्बर व जनवरी माह मेें मौसम के अनुकूल बर्फबारी व बारिश न होने से प्राकृतिक जल स्रोतो के जल स्तर पर भारी गिरावट आने से पेयजल आपूर्ति करने मेें भारी परेशानी हो सकती है तथा आने वाले समय मे समस्या और अधिक गम्भीर हो सकती है। उन्होंने बताया कि सड़क किनारे हैड पम्पो के रख-रखाव के लिए विभागीय अधिकारियो को पत्राचार किया जा रहा है।









