ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।
ऊखीमठः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार द्वारा उत्तराखंड विधानसभा में इस दौरान जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पवार ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने भू कानून को अधिक सशक्त करते हुए ऐतिहासिक संशोधन विधेयक पास किया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की संस्कृति, विरासत, पर्यावरण संतुलन और आमजन के अधिकारों की रक्षा हेतु यह सख्त भू कानून नितांत आवश्यक था। उन्होंने कहा कि यह कानून प्रदेश के हितों को सर्वोपरि रखते हुए अनियंत्रित भूमि खरीद बिक्री पर रोक लगाएगी और राज्य के मूल स्वरूप को सुरक्षित रखेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह महत्वपूर्ण निर्णय उत्तराखंड की जनता की भावनाओं और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया। उन्होंने कहा कि सरकार देवभूमि के सम्मान संस्कृति और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, विजय कप्रवान, जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, मंडल अध्यक्ष पार्वती गोस्वामी, अजय सेमवाल, चंद्रमोहन सेमवाल, सुरेंद्र रावत, विकास डिमरी, शालिनी गोस्वामी, दिगम्बर रामलवान, लक्ष्मण बिष्ट, राजेश्वरी देवी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









