अग्निशमन विभाग द्वारा मुख्य बाजार में किया गया माॅकड्रिल।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

अग्निशमन विभाग द्वारा मुख्य बाजार में किया गया माॅकड्रिल।

 

ऊखीमठः राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संभावित भूकंप/भू-स्खलन के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में फायर सर्विस जनपद रुद्रप्रयाग की कार्य प्रणाली का जायजा लिया गया। इसके तहत पूर्वाह्न 10ः45 बजे फायर स्टेशन नियंत्रण कक्ष को रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार में एक भवन में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर फायर यूनिट त्वरित गति से घटना स्थल पर पहुंची तथा आग बुझाने का अभ्यास किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आगजनी जैसी घटना पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग के उपकरणों का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि किसी भी तरह से आग लगने वाली घटना को काबू करने के लिए सभी आवश्यक उपकरणों का होना आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने अग्निशमन विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में अग्निशामक यंत्र का लगा होना अनिवार्य है। उन्होंने अग्निशमन अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने के साथ ही अग्निशामक यंत्र न होने पर प्रतिष्ठानों की चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित हो कि आगामी 10 दिनों में सभी प्रतिष्ठानों में अग्निशामक यंत्र लगे हों। इसके अलावा सभी संवेदनशील दुकान एवं भवनों को भी चिन्हित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आग लगने जैसी घटना घटित होने पर अग्निशमन विभाग के पास सभी आवश्यक उपकरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि माॅकड्रिल के आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसी भी तरह की दैवीय एवं प्राकृतिक आपदा घटना से राहत एवं बचाव की तैयारियों को परखना होता है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उप जिलाधिकारी आशीष चंद्र घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, अग्निशमन अधिकारी गणनाथ सिंह बिष्ट, तहसीलदार राम किशोर ध्यानी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़