भाजपा समान नागरिक संहिता व भू-कानून के प्रविधान की सही जानकारी अब जन-जन तक पहुंचाएगी, बैठक में लिया गया फैसला

Spread the love
देहरादून। भाजपा समान नागरिक संहिता व भू-कानून के प्रविधान की सही जानकारी अब जन-जन तक पहुंचाएगी। इन दोनों कानूनों को लेकर उठाए जा रहे सवालों से बन रही भ्रम की स्थिति से जनता को जागरूक करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन पर्व की सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि अब सभी को जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर राज्य सरकार द्वारा हाल ही में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों को जनता तक पहुंचाना है।

राजनीतिक फायदे ले रही थी कांग्रेस: भाजपा

प्रदेश सरकार ने सशक्त भू-कानून लाकर जनभावना व अपेक्षाओं को पूरा किया है। कांग्रेस इसमें लगने वाले समय का लाभ अपने राजनीतिक फायदे के लिए ले रही थी। उनके नेता इस मुद्दे पर भम्र, झूठ और अफवाह फैला रहे हैं। इसे लेकर अब जनता के बीच जागरूकता फैलाना जरूरी हो गया है।प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने बैठक में पार्टी के अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की समीक्षा करने के साथ ही आगामी गतिविधियों को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने अटल शताब्दी वर्ष को लेकर सुशासन दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला को गति देने का आह्वान किया।

उन्होंने संविधान गौरव दिवस के कार्यक्रमों को जनसहभागिता के साथ आगे बढ़ाने को कहा। उन्होंने महिला मोर्चा के पदाधिकारियों व महिला विधायक व पदाधिकारियों को महिला दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने को कहा।

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने किया। बैठक में राज्यसभा सदस्य कल्पना सैनी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक दिलीप रावत, प्रमोद नैनवाल, डा मोहन सिंह बिष्ट, पार्वती दास, सविता कपूर, सरिता आर्या, दुर्गेश्वर लाल, रामसिंह कैड़ा, सुरेश चौहान, उमेश शर्मा काउ, आशा नौटियाल व सहदेव पुंडीर के साथ ही अन्य पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

भाजपा ने जिलाध्यक्षों के नाम का पैनल केंद्र को भेजा

भाजपा संगठन ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत जिलाध्यक्षों के नामों का पैनल राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के माध्यम से केंद्र को भेज दिया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार शीघ्र ही उनकी सहमति के बाद प्रदेश चुनाव अधिकारी द्वारा नामों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तरकाशी दौरे को शीतकालीन चारधाम यात्रा को विश्वव्यापी पहचान दिलाने वाला बताया।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि संगठन पर्व की प्रक्रिया में पार्टी जिलाध्यक्ष चयन के अंतिम चरण में पहुंच गई है। उनके साथ प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने सभी 19 सांगठनिक जिलों में भेजे पर्यवेक्षक से उनकी रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा की। इसके बाद सामने आए सभी नामों को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री से भी विमर्श किया गया।

मंगलवार को सभी जिलों के लिए तैयार पांच-पांच नामों का पैनल बनाकर पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक, सांसद और किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर को सौप दिया गया। शीघ्र ही केंद्रीय नेतृत्व की अनुशंसा के बाद प्रदेश चुनाव अधिकारी द्वारा नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के उत्तरकाशी दौरे को शीतकालीन यात्रा को नई ऊंचाई प्रदान करने वाला बताया। भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री का आना हमेशा देवभूमिवासियों के लिए उत्साहवर्द्धन करने वाला साबित होता है। चार धाम यात्रा उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ़ का काम करती आई है। इसलिए लंबे समय से इसे वर्षभर संचालित करने की मांग की जा रही थी। पहले भी कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आना शीतकालीन यात्रा को विश्वव्यापी पहचान दिलाएगा।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़