ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में अधिकार व कानूनी जागरूकता अभियान चलाया।
अल्मोड़ाः उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन एवं अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के श्री श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में सुश्री शचि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में दिनांक 11 मार्च 2025 को दूरस्थ दुर्गम क्षेत्र में स्थित ‘शिव पार्वती हॉल’ गनाई गेवाड़ संकल्प समिति चौखुटिया में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शचि शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर व नालसा थीम गीत ‘एक मुट्ठी आसमान’ चलाकर किया गया। शिविर में गेवाड़ संकल्प समिति की महिलाओं व बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना,स्वागत गीत व कुमाऊनी नृत्य प्रस्तुत किए गए।
इस शिविर में उपस्थित ग्रामीणों, विद्यार्थियों तथा महिलाओं को उनके अधिकारों से संबंधित जानकारी, उनके सशक्तिकरण, पोक्सो अधिनियम, पीओएसएच अधिनियम, नालसा (तस्करी और वाणिज्य यौन शोषण के पीड़ित) योजना 2020, सालसा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों, अधिकार मित्र की भूमिका, नि: शुल्क विधिक सहायता की प्रक्रिया, साइबर सिक्योरिटी, साइबर क्राइम, बाल विवाह निषेध, लोक अदालत के कार्यों का लाभ आदि की जानकारी दी गई। शिविर का समापन नालसा थीम गीत चलाकर किया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिलाओं के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें पुरुस्कृत किया।
इस अवसर पर वहां तमाम ग्रामीणों के साथ रिटेनर अधिवक्ता तुलसी जौहरी, संस्थान की अध्यक्ष भावना शर्मा, अधिकार मित्र विनीता आर्या व किरन बाला आदि मौजूद थे।
इस कार्यक्रम के पश्चात सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटकोट व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नागाड़ में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विद्यालय में बच्चों को उनके अधिकारों के बारे विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए। शिविर में विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण व अधिकार मित्र ममता तिवारी, उषा, भावना गोस्वामी आदि मौजूद थे।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा तहसील चौखुटिया, थाना चौखुटिया, दूरस्थ दुर्गम क्षेत्र ग्राम भगोती-चौखुटिया में संचालित लीगल एड क्लीनिक में विजिट किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। लीगल एड क्लीनिक में अधिकार मित्र दीपा बिष्ट, मोहित सिंह, बबीता साह उपस्थित रहे।









