ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में 15 मार्च को अवकाश घोषित।
अल्मोड़ाः होली (छलड़ी) 15 मार्च को मनाए जाने के मद्देनजर नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में शनिवार को अवकाश घोषित किया गया है। दोनों जिलों के जिला प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है, हालांकि कोषागार और उपकोषागार और बैंक खुले रहेंगे।
नैनीताल के एडीएम फिंचा राम चौहान ने बताया कि ऐसे विद्यालय, संस्थान, जहां 15 मार्च को सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा या किसी भी विभाग, आयोग की प्रतियोगी व अन्य परीक्षाएं प्रस्तावित हैं वहां यह आदेश लागू नहीं रहेगा। परीक्षार्थियों के आवागमन के लिए संबंधित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से आवश्यक सहयोग दिया जाएगा।
इधर ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की ओर से भी इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।









