Kainchi Dham भवाली में दो दिनों से भीषण जाम की समस्या मुख्य बाजार से लेकर भीमताल रोड नैनीताल रोड रानीखेत रोड रामगढ़ रोड पर कई किमी तक वाहनों का लंबा जाम

Spread the love

भवालीः नगर में दो दिनों से भीषण जाम की समस्या बनी हुई है। मुख्य बाजार से लेकर भीमताल रोड, नैनीताल रोड, रानीखेत रोड, रामगढ़ रोड पर कई किमी तक वाहनों का लंबा जाम लगा हुआ। जाम के कारण स्थानीय लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। जाम से परेशान लोग शोशल मीडिया में जाम की फोटो डाल प्रशासन व लोनिवि की लापरवाही पर रोष व्यक्त कर रहे हैं।

जाम की समस्या अब आम

वीकेंड पर भवाली में अब जाम की समस्या आम हो गई है। क्योंकि कैंची धाम में आने वाले भक्त निरंतर बढ़ रहे हैं। जिससे भवाली बाजार की संकरी सड़कें व कम चौड़े चौराहे वाहनों की आवाजाही का दबाव सहन नहीं कर पा रहे है। जिस कारण भवाली बाजार समेत नगर की सभी सड़कों पर भीषण जाम की स्थिति उतपन्न हो रही है। जिस कारण अब आम आदमी व व्यापारी त्रस्त हो चुका है।

शनिवार को होली के कारण बाजार बंद होने के चलते लोग रविवार को खरीददारी के लिए बाजार को निकले। लेकिन लोगों को 10 मिनट के सफर में 1 से 2 घंटे तक लग गए। क्योंकि सुबह 8 बजे से ही खुटानी से भवाली-कैंची तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

20 किमी की दूरी तय करने में लगे छह घंटे

गरमपानी : अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची क्षेत्र में रविवार को जाम ने विकट स्थिति उत्पन्न कर दी। लोगों को भवाली से खैरना तक बीस किलोमीटर की दूरी तय करने में छह घंटे का समय लग गया।पर्यटक टैक्सी वाहन के लिए भटकते दिखे

वहीं जाम के कारण कई पर्यटक हल्द्वानी जाने के लिए टैक्सी वाहन के लिए भटकते दिखे। जाम से परेशान लोगो ने शोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर प्रशासन व लोनिवि की लापरवाही पर आक्रोश व्यक्त किया। क्योंकि न तो अबतक बाईपास का कार्य पूरा हो पाया है और न ही सेनिटोरियम से अल्मोड़ा रोड को जोड़ने वाले पुल का। कार्यों की धीमी गति से लोगो मे खासा आक्रोश है।

लोनिवि के जेई कमल पाठक ने बताया कि नैनीनीबैंड से सेनिटोरियम बाईपास पर सोइलिंग व दीवारों का कार्य चल रहा है। विभाग जल्द से जल्द उसे तैयार करने के प्रयास कर रहा है। वहीं पुल की धीमी गति पर उन्होंने एक्शन दीपक कुमार से जानकारी लेने को कहा। लेकिन कई बार फोन करने के बावजूद भी एक्शन द्वारा फोन नहीं उठाया गया।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़