ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
उत्तराखंड सरकार ने पूरे किए तीन वर्ष, गिनाई तमाम उपलब्धियां।
अल्मोड़ाः उत्तराखंड सरकार ने आज पूरे किए अपने तीन वर्ष। इन तीन वर्षों में सरकार ने जो विकास कार्य किए हैं उनको लेकर आज बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने एक प्रेस वार्ता की, जिसमें उन्होंने अपनी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर कहा कि ये सरकार के तीन वर्ष विकास की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहे हैं। जिसमें तमाम विकास कार्यों के चलते आम जनता को काफी लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि इन तीन वर्षों की उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए पार्टी इसे एक सप्ताह तक जश्न के रूप में मनाने काम कर रही है। सरकार और संगठन आम जनता से सीधा संपर्क कर उनकी हर समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आम जनता की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
प्रेस वार्ता के इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष महेश नयाल, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट,सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, सुरेन्द्र मेहरा आदि मौजूद थे।
वहीं इस सिलसिले में ‘हेमवती नन्दन बहुगुणा खेल मैदान अल्मोड़ा में आयोजित हो रहे बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर की तैयारी को लेकर संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे संपूर्ण तैयारी के साथ विभागीय योजनाओं की जानकारी से संबंधित, अपने अपने विभागों से संबंधित, मुख्यमंत्री की गरिमा के अनुरूप विभागीय स्टॉल अनिवार्य रूप से लगाना सुनिश्चित करेंगे।









