अमृतसर के बस स्टैंड में हिमाचल की बस पर हुआ हमला

Spread the love

                  अमृतसरः अमृतसर के बस स्टैंड में सुजानपुर हिमाचल से आई बस के देर रात किसी ने शीशे तोड़ उस पर खालिस्तान (Khalistan on Himachal Bus) लिख दिया। बस ड्राइवर सुरेश कुमार का कहना है कि वह सुजानपुर से अमृतसर आया और उसने बस स्टैंड पर काउंटर नंबर 12 के आगे बस पार्क कर दी।

          देर रात उन्हें किसी ने जानकारी दी कि उनकी बस के शीशे टूटे हुए हैं। शीशे टूटने के साथ बस पर खालिस्तान लिखा हुआ था उन्होंने इसकी सूचना रोडवेज के जीएम को दी। इसके बाद खालिस्तान के नारों को साफ किया।

मोहाली में भी हुआ था बस पर हमला

इससे पहले पंजाब के मोहाली के कस्बा खरड़ में 18 मार्च को देर शाम करीब 8:00 बजे हिमाचल के हमीरपुर जा रही एक बस पर डंडों से हमला हुआ था। इसमें शामिल दोनों हमलावरों को पुलिस ने काबू कर लिया है। हमलावरों की पहचान गगनदीप सिंह निवासी फाजिल्का और हरदीप सिंह निवासी रोपड़ हाल वासी बल्लोमाजरा के रूप में हुई है। दोनों हमलावर ऑल्टो कार में सवार होकर आए थे।

            पुलिस ने उनके कब्जे से उस ऑल्टो कार को भी बरामद कर ली है। यह घटना खरड़ फ्लाईओवर पर घटी थी। इस घटना के समय बस में करीब 25 से 30 सवारियां मौजूद थीं। गनीमत रही कि किसी भी सवारी को कोई चोट नहीं लगी। दोनों हमलावरों ने कपड़े से अपने मुंह ढके हुए थे।
  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़