बुरांस का जूस यदि महिला समूह द्वारा प्राप्त मात्रा में तैयार किया जाता है तो बाहर से आने वाले कोल्ड ड्रिंक की सप्लाई पर रोक लग सकती है

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

               ऊखीमठः खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का के निर्देश पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन व हिमोत्थान सोसाइटी के सयुंक्त तत्वावधान मेें  अभिलाषा ग्राम संगठन मक्कूमठ तुंगनाथ घाटी से जुड़ी पांच दर्जन से अधिक महिलााओं को जूस ग्रोथ सेंटर में दो दिवसीय बुराँश जूस, चटनी, जैम व हमरू घर होम स्टे का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें 10 समूह की पांच दर्जन महिलाओं  ने बढ़ – चढ़कर भागीदारी की। महिलाओं  को प्रशिक्षण देने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित होने वाली होम स्टे योजना के प्रति महिलाओं को जागरूक करना है। अभिलाषा ग्राम संगठन से जुड़ी महिलाओं को बुरांस जूस, चटनी व जैम का प्रशिक्षण देते हुए मास्टर ट्रेनर डा. कैलाश पुष्वान ने कहा कि बुरांस के फूल औषधीय गुणों की खान है तथा बुरांस के जूस के सेवन की रक्तचाप जैसी बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बुरांस के पुष्प से जूस निकालने के बाद जो अवशेष बच रहा है उसे चटनी बनाकर सैकड़ों  रूपये की आय अर्जित की जा सकती है। मास्टर ट्रेनर धन सिंह बिष्ट ने कहा कि बुरांस का जूस यदि महिला समूह द्वारा प्राप्त मात्रा में तैयार किया जाता है तो बाहर से आने वाले कोल्ड ड्रिंक की सप्लाई पर रोक लग सकती है जिससे स्थानीय उत्पादों को बढावा मिलने के साथ महिला समूह से जुड़ी महिलााओं की आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय उत्पादों की भरमार है तथा स्थानीय उत्पादो को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर बना जा सकता है। ब्लॉक मिशन मैनेजर रणजीत रावत ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं  को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकारो द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत दर्जनों योजनायें संचालित की जा रही है जिसका लाभ हर महिला को लेना चाहिए, उन्होंने कहा कि हमरू घर होम स्टे योजना के तहत भी महिलााओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे हर महिला को अपने ही घर में रोजगार मिल सके।

ब्लॉक आजीविका मिशन मैनेजर मनोज कोठारी ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग की हर महिला को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आत्मनिर्भर बनाना चा रही है तथा केन्द्र व प्रदेश सरकारों द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ हर महिला को लेना चाहिए। क्षेत्रीय समन्वयक सतीश सत्कारी व प्रदीप थपलियाल, अनिता पंवार, हेमा मनवाल, अमिता देवी, आशा देवी ने भी महिलाओं को बुरांस के जूस, चटनी व जैम की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर समूह अध्यक्षा राजेश्वरी देवी, सुनीता देवी, हेमा देवी, रजनी देवी, प्रेमकला देवी, सुनीता देवी, ममता देवी, सुमित्रा देवी, गीता देवी, मंजू देवी, सतेश्वरी देवी सहित पांच दर्जन से अधिक महिलाये मौजूद थी।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 5 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 9 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़