ऊखीमठः प्रदेश सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सेवा, सुशासन और विकास के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान मेें विकासखंड सभागार में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल के माध्यम से उपस्थित ग्रामीण को प्रदेश सरकार की तीन वर्षो के ऐतिहासिक विकास कार्यो से अवगत कराया।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

                          ऊखीमठः प्रदेश सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सेवा, सुशासन और विकास के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान मेें विकासखंड सभागार में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल के माध्यम से उपस्थित ग्रामीण को प्रदेश सरकार की तीन वर्षो के ऐतिहासिक विकास कार्यो से अवगत कराया। संवाद कार्यक्रम मेें विभिन्न गांवों की स्वयं सहायता से जुड़ी महिलाओं व भाजपा कार्यकर्ताओ ने बढ़ -चढ़कर भागीदारी की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विभिन्न समूहों  से जुड़ी 8 दर्जन से अधिक महिलाओ को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। ब्लॉक सभागार मे भाजपा मण्डल अध्यक्ष दलवीर नेगी की अध्यक्षता में आयोजित संवाद कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल के माध्यम से मौजूद ग्रामीणो को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है तथा तीन वर्षो के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने नकल विरोधी कानून सहित अनेक महत्वपूर्ण फैसले प्रदेश हित में लिए है। संवाद कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप मेें पूर्व प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद भट्ट ने केदार घाटी व ऊखीमठ क्षेत्र की धार्मिक, आध्यात्मिक, पौराणिक व सांस्कृतिक महत्ता पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि केदार घाटी के अन्तर्गत ऊखीमठ क्षेत्र युगों से आस्था का केंद्र बिन्दु रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश व प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का ने सभी आगन्तुुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकारों के द्वारा गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए दर्जनों जनकल्याणकारी योजनायेें संचालित की जा रही है तथा सरकारो की मंशा है कि विकास की किरण सीमान्त क्षेत्र के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकारों संचालित कल्याणकारी योजनााओं को अन्तिम छोर तक पहुंचाने के लिए हर अधिकारी, कर्मचारी को आगे आना होगा तभी सीमान्त गांंवों को चहुंमुखी विकास सम्भव है। संवाद कार्यक्रम को सन्दीप पुष्वाण, नन्दन सिंह रावत सहित कई वक्ताओं ने सम्बोधित किया तथा संचालन पूर्व प्रधान जगदीश लाल ने किया। संवाद कार्यक्रम मेें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन मेें उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा राणा, मंजू देवी, शशि देवी सुषमा देवी, ऊषा देवी, रोशनी देवी, सरोज देवी, अमिता देवी, ममता देवी सहित 8 दर्जन से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व कनिष्ठ प्रमुख नर्मदा देवी, मीना पुण्डीर, रमेश नौटियाल, बबीता भट्ट, संजय मनवाल, निवर्तमान प्रधान योगेन्द्र नेगी, हर्षवर्धन सेमवाल, मदन भट्ट, बलवीर राणा, हेमलता नौटियाल, भगवती प्रसाद सेमवाल, सहायक खण्ड विकास अधिकारी जे एल आर्य, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ब्लॉक मैनेजर रणजीत सिंह रावत, हेमोत्थान सोसायटी ब्लॉक मैनेजर मनोज कोठारी, सतीश सत्कारी, शंकर पंवार, सुनीता देवी, सुमनलता देवी, विजया देवी, शान्ता देवी सहित विभिन्न समूह से जुड़ी महिलायें व भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 5 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    चुप्पी के पीछे का सपना   (लघुकथा)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    चुप्पी के पीछे का सपना    (लघुकथा)