ब्यूरो गोंडा वजीरगंजः सियाराम पाण्डेय।
गोंडा वजीरगंजः बुधवार को थाना परिसर में नवागत प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक में क्षेत्र की शांति सुरक्षा और कानून व्यवस्था की चर्चा की। व्यपारमंडल वजीरगंज के अध्यक्ष हरीश भारती ने माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया।इस अवसर पर, प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्र के लोगों से सीधे संवाद करने और उनकी समस्याओं को सुनने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाना और लोगों को सुरक्षित माहौल प्रदान करना है इस मौके पर एसएसआई विस्वास कुमार चतुर्वेदी, डुमरियाडीह चौकी प्रभारी बृजेश कुमार चतुर्वेदी उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार, रामधारी दिनकर, पंकज यादव, विक्रमादित्य सिंह, हरीश भारती प्रधान अवधेश गोस्वामी, जगदम्बा सिंह ,हरीनाम सिंह, उपेंद्र बहादुर सिंह , अतीउल्लाह, आशीष सोनी, हामिद अली, जितेंद्र सिंह, भानू तिवारी, मोहम्मद जकी,भानू तिवारी,आदि मौजूद रहे।







