वार्षिक उत्सव-” हम होंगे कामयाब 2025″ का आयोजन शुभारंभ।

Spread the love

रिपोर्टः गुरुदीन वर्मा, पदाधिकारी

(राजस्थान शिक्षक संघ, प्रगतिशील)

 

वार्षिक उत्सव-” हम होंगे कामयाब 2025″ का आयोजन शुभारंभ।

 

———————————————————–

 

           शिवगंज(राजस्थान): काबा इन्टरनेशनल एकेडमी का वार्षिक उत्सव सुन्देशा फार्म हाऊस में आयोजन का शुभारम्भ हुआ। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूजनीय श्री श्री 1008 संत श्री पंछी दास जी महाराज, विशिष्ट आमंत्रित अतिथि गंगाराम जी गोयल, अध्यक्ष- कुश्ती संघ, सिरोही, दिनेश जी बिंदल अध्यक्ष- उद्योग संघ, केसरपुरा, राधे श्याम जी अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार CBEO शिवगंज, धर्मेन्द्र गहलोत प्रदेश मुख्य महामंत्री राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील, गनी भाई, नासिर खान, श्रीमान रमेश सिंह, विशिष्ट अतिथि नरेश कुमार, बंसत गेहलोत रिटायर्ड एयरफोर्स आफीसर, पृथ्वी सिंह समाजसेवी राडबर, सम्मानीय अतिथि अशोक (पत्रकार-बुलंद आवाज), मदन लाल, पुखराज सोलंकी, भंवर सिंह, इंद्र चंद कुमावत, विक्रम सिंह रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ में कार्यक्रम में पधारे हुए समस्त अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा साफा माला पहनाकर व मोमेंटो देकर स्वागत किया गया।

उसके उपरांत कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर व माला पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके उपरांत हमारे विद्यालय होशियार छात्र समीम हुसैन कक्षा आठवीं का छात्र जिसका आकस्मिक निधन हो गया था उसके लिए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गईl तत्पश्चात हमारे विद्यालय के कक्षा पांचवी सातवीं व छठी कि छात्राओं द्वारा गणेश वंदना की शानदार प्रस्तुति के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज किया गया। फिर हमारे कक्षा सातवीं व आठवीं के छात्रों द्वारा पधारे हुए समस्त अतिथियों के स्वागत के लिए स्वागत डांस राजस्थानी ढोल थाली पर प्रस्तुत कर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 संत श्री पंछी दास जी महाराज व श्रीमान गंगाराम द्वारा हमारे विद्यालय सर्वश्रेष्ठ अभिभावक नरेश, गोपाल सिंह, निकेश शर्मा, डॉ. बंसीलाल, महावीर संदेश, दिनेश का माला, साफा पहनाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही हमारे कार्यक्रम के विशिष्ट आमंत्रित अतिथि दिनेश बिंदल द्वारा हमारे विद्यालय के श्रेष्ठ अभिभावक प्रकाश भाटी, हिम्मत राम, पंकज मीणा, नासिर भाई, गनी भाई, प्रकाश सेन को माला, साफा पहनाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया l कक्षा नर्सरी प्ले ग्रुप के बच्चों द्वारा जंगल जंगल की प्रस्तुति दी गई। कक्षा छात्रों द्वारा ओम शांति ओम पर प्रस्तुति दी गई। कक्षा एल.के.जी के विद्यार्थियों द्वारा सुबह हो गई मामू की शानदार प्रस्तुति दी गई। हमारे विद्यालय के नर्सरी lkg के माता ने शानदार प्रस्तुति दी गई। कक्षा 1st मेरी मां पर शानदार प्रस्तुति दी गई। कक्षा HKG द्वारा साउथ इंडियन डांस की प्रस्तुति दी गई। कक्षा 2 छात्रों द्वारा पास नहीं तो फेल गणित विषय पर शानदार प्रस्तुति दी गई। कक्षा चौथी कि छात्रों द्वारा गरबा नृत्य प्रस्तुति दी गई । कक्षा 3 के छात्रों द्वारा मोबाइल एक्ट और उसके होने वाले प्रभाव के बारे में शानदार प्रस्तुति दी गई । कक्षा पांचवी के छात्रों द्वारा ‘भगवान है कहां रे तू’ जिसमें गरीब बच्चों के बारे में किया गया। इसकी शानदार प्रस्तुति की गई। कक्षा छठी व सातवीं की लड़कियों द्वारा राजस्थानी फोक डांस प्रस्तुत किया गया। कक्षा 6 व 7 के लड़कों द्वारा कठपुतली राजस्थानी डांस का शानदार प्रस्तुति दी गई। कक्षा आठवीं के छात्रों द्वारा महिषासुर वध व शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कक्षा 9th,10th छात्र द्वारा देश भक्ति नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा हमारे विद्यालय के best student का अवॉर्ड कक्षा 10 मितेश कुमावत को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ खेल हाउस पुरस्कार जिसमें प्रथम चरक हाउस लजीना बानो कक्षा 9 वीं, दूसरा कन्नड़ हाउस भाग्यवर्धन सिंह कक्षा 9वीं, तीसरा बौद्धयान हाउस अनीशा सुथार कक्षा 10वीं, चौथा आर्यभट्ट हाउस जय कृष्णा सुथार कक्षा 10वीं,भक्ति माली, जमुना सुथार, पृथ्वी सिंह, प्रिंस सुथार, कक्षा 10वीं के छात्रों को सर्टिफिकेट का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 श्री पंछी दास जी महाराज शिक्षा के महत्व की साथ-साथ संस्कार का जीवन में क्या महत्व होता है उसके बारे में बताया. साथ ही कार्यक्रम के अतिथि दिनेश जी बिंदल द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति की सरहाना की गई और शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बदलाव के बारे में बताया और विद्यालय का आभार प्रकट किया। साथी हमारे कार्यक्रम के अतिथि गंगा राम द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों को शिक्षा के प्रति वह अपने बच्चों की प्रति जागरूक रहने की सलाह दी व शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। हमारे कार्यक्रम के सम्माननीय अतिथि श्रीमान धर्मेन्द्र गहलोत हमारे कार्यक्रम में हुए parents child act की प्रशंसा, साथ ही महिला शक्ति, शिक्षित होना क्यों जरूरी है, बच्चों के जीवन में माँ का क्या महत्व है इसके बारे में बताया गया। कार्यक्रम के अंत में हमारे विद्यालय की अध्यापिका भावना पाराशर द्वारा कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों व अभिभावकों का धन्यवाद प्रकट किया। इस कार्यक्रम का मच संचालन रामलाल, भावना पाराशर, जसोदा द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़